{"_id":"d92b50d9f8f5a210bd948e42d671e85f","slug":"force-returned-to-forest-krratak-kanbing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खर्राटाक के जंगल से कांबिंग कर लौटा फोर्स ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खर्राटाक के जंगल से कांबिंग कर लौटा फोर्स
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत), उत्तराखंड
Updated Sat, 24 Jan 2015 05:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल सीमा से लगे खर्राटाक के जंगल मेें डेरा जमाए हथियारबंद नेपाली शिकारी गिरोह की धरपकड़ को गया फोर्स वापस लौट आया है। फोर्स के पहुंचने से पहले ही शिकारी नेपाल को भाग निकले। ग्रामीणों ने बताया कि शिकारी आए थे और उन्हें धमका कर गए हैं।
विज्ञापन
चंपावत वन प्रभाग के बूम रेंज के खर्राटाक जंगल में हथियार बंद शिकारी गिरोह के डेरा जमाने की सूचना पर गत बुधवार को पुलिस, एसओटीएफ, पीएसी, एसएसबी और वन विभाग का फोर्स भेजा गया था। उप निरीक्षक सुरेंद्र खड़ायत के नेतृत्व में कांबिंग दल ने कोटकेंद्री, बांस और खर्राटाक के जंगल में सघन कांबिंग की। उप निरीक्षक खड़ायत ने बताया कि जंगल में शिकारी तो नहीं मिले, लेकिन ग्रामीणों ने उनके आने की पुष्टि की।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी बताया कि शिकारी गत वर्ष पुलिस को उनके जंगल में घुसने की सूचना दिए जाने से गुस्साए थे और वे ग्रामीणों को धमका कर गए हैं। कांबिंग दल में उप निरीक्षक सुरेंद्र खड़ायत, एसओटीएफ नरेंद्र रावत, कांस्टेबल रमेश कुमार, राजेंद्र सिंह, तेज कुमार, पीएसी एसआई गणेश जोशी, एचसी खजान लाल, कांस्टेबल राजीव जोशी, लांस नायक अशोक कुमार, वन वीट अधिकारी मोहन पांडेय, भरत सिंह नेगी, बद्री दत्त जोशी, नौ लोग शामिल थे।
विज्ञापन