{"_id":"644ea6adfbb0ee0ae508b539","slug":"for-nainisaini-airport-pithoragarh-news-c-8-1-127078-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: प्रशासन ने ढहाया एयरपोर्ट संचालन में बाधक बना स्कूल भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: प्रशासन ने ढहाया एयरपोर्ट संचालन में बाधक बना स्कूल भवन
Sun, 30 Apr 2023 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 30 Apr 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। प्रशासन ने नैनीसैनी एयरपोर्ट से विमानों के उड़ान भरने में बाधक बन रहे एक निजी स्कूल समेत चार भवनों को ढहाने की कार्रवाई शुरू कर दी। सबसे पहले स्कूल भवन को ढहाया गया। इस दौरान प्रशासन को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। विरोध को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।
नैनीसैनी एयरपोर्ट से बड़े विमान उड़ाने के लिए एक स्कूल और तीन भवन बाधक बन रहे थे। इन भवनों को हटाने के लिए वर्ष 2018 से कार्यवाही चल रही थी। प्रशासन और पुलिस की टीम रविवार को एसडीएम अनुराग आर्य के नेतृत्व में भारी संख्या में सुरक्षा व्यवस्था के बीच नैनीसैनी पहुंची। पांच जेसीबी को एयरपोर्ट के रास्ते भवनों के पास ले जाया गया।
प्रशासन की कार्रवाई की भनक लगते ही बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे लोगों ने विरोध कर दिया। इनमें महिलाओं की अधिक संख्या रही। इन लोगों की एसडीएम अनुराग आर्य और पुलिस अधिकारियों के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई। इसके बाद मां नैनावती पब्लिक स्कूल के भवन को जेसीबी से ढहा दिया गया। देर शाम तक भवनों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी थी।
विज्ञापन
स्कूल की छत पर चढ़ गईं महिलाएं
पिथौरागढ़। स्कूल भवन को ढहाने के दौरान महिलाओं में सबसे अधिक आक्रोश देखा गया। कई महिलाएं स्कूल की छत पर चढ़ गईं। महिलाओं ने कहा कि वह स्कूल को नहीं तोड़ने देंगी। कहा कि उनकी जमीन पर जबरन ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान एसडीएम और पुलिस के अधिकारी महिलाओं और अन्य लोगों को समझाते रहे लेकिन वह नहीं मानीं। बाद में पुलिस जवानों ने सीढ़ी लगाकर महिलाओं को छत से उतारा। इसके बाद स्कूल भवन को ढहाया गया। मां नैनावती पब्लिक स्कूल को जब जेसीबी से तोड़ा जाने लगा तो वहां आईं बच्चियां और महिलाएं रोने लगीं। उन्हें गांव की अन्य महिलाएं समझा बुझा कर घर ले गईं।
विद्यालय में पढ़ते हैं 164 बच्चे
पिथौरागढ़। नर्सरी से दसवीं तक संचालित मां नैनावती पब्लिक स्कूल में करीब 164 बच्चे पढ़ते हैं। विद्यालय ढहाने के बाद अब बच्चों को दूसरे स्कूलों में जाना होगा। स्कूल ध्वस्तीकरण के दौरान मौके पर सीईओ अशोक कुमार जुकरिया और डीईओ माध्यमिक हवलदार प्रसाद भी मौजूद थे। सीईओ जुकरिया ने बताया कि इस विद्यालय के पास राजकीय विद्यालयों के साथ ही निजी विद्यालय भी स्थित हैं। यदि अभिभावक अपने पाल्यों को राजकीय विद्यालय में प्रवेश दिलाना चाहेंगे तो नैनीसैनी में विद्यालय है। विद्यालय प्रबंधन के प्रस्ताव के अनुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी।
नैनीसैनी एयरपोर्ट के संचालन में तीन मकान और एक स्कूल बाधक बन रहे थे। भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही हो चुकी है। मुआवजा दिया जा चुका है। इन सभी भवनों के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही कर भूमि पर कब्जा लेने की कार्यवाही की जा रही है। - अनुराग आर्य, एसडीएम, पिथौरागढ़।