फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   For a journey of 20 km, an additional fare of Rs 10 will have to be paid.

Pithoragarh News: 20 किमी के सफर के लिए चुकाना होगा 10 रुपये अतिरिक्त किराया

Fri, 05 Jun 2026 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 05 Jun 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
For a journey of 20 km, an additional fare of Rs 10 will have to be paid.
पिथौरागढ़। ईंधन की कीमत बढ़ने से अब यात्रियों की जेब पर इसका असर पड़ने वाला है। टैक्सी यूनियन ने ईंधन की कीमत बढ़ने पर किराया बढ़ाने का निर्णय लिया है। टैक्सी यूनियन के मुताबिक, 20 किलोमीटर का सफर करने पर अब यात्रियों को 10 रुपये अतिरिक्त किराया चुकाना होगा। जल्द ही टैक्सी यूनियन किराया सूची जारी करेगी।
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल के दाम पिछले करीब 20 दिन में कई बार बढ़ चुके हैं। इसका असर खाद्य पदार्थों से लेकर वाहनों के किराये तक पड़ने लगा है। महासंघ टैक्सी यूनियन कुमाऊं मंडल के महासचिव नवल किशोर का कहना है कि सरकार ने वर्ष 2022 से किराये में संशोधन नहीं किया है। अब तक पूर्व में तय किराया ही यात्रियों से लिया जा रहा था। अब ईंधन की कीमत बढ़ने से किराया बढ़ाना मजबूरी बन गया है। ईंधन के दाम बढ़ने से पूर्व की अपेक्षा अब इंजन ऑयल की कीमत 150 रुपये बढ़ गई है। इसी तरह वाहनों के पार्ट्स की कीमत में भी उछाल आया है।
विज्ञापन

ऐसे में यूनियन के पास यात्री किराया बढ़ाने के अलावा कोई चारा नहीं है। इस मामले में टैक्सी संचालकों से वार्ता हुई है। जल्द ही इस पर निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यूनियन के निर्णयानुसार 20 किलोमीटर सफर के लिए यात्रियों को 10 रुपये अतिरिक्त किराया देना होगा। वहीं देहरादून, दिल्ली जैसे लंबे रूट पर 500 रुपया प्रति यात्री किराया बढ़ाने पर सहमति बनी है। इसे जल्द ही अमल में लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----इनसेट----
वीआईपी कार्यक्रमों में टैक्सियों के अधिग्रहण का होगा विरोध
टैक्सी यूनियन अब वीआईपी कार्यक्रमों और अन्य सरकारी आयोजनों के लिए टैक्सी वाहनों के अधिग्रहण का विरोध करेगी। महासंघ टैक्सी यूनियन कुमाऊं मंडल के महासचिव नवल किशोर का कहना है कि कई अवसरों पर अधिग्रहण किए गए वाहनों का न तो समय पर भुगतान होता है और न ईंधन और अन्य खर्चाें की व्यवस्था की जाती है। ऐसे में वाहन स्वामियों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। पंचायत चुनाव का भुगतान अब तक नहीं हुआ है। ऐसे में अब वाहन अधिग्रहण का विरोध किया जाएगा। यूनियन की तरफ से इस संबंध में संभागीय परिवहन अधिकारी अल्मोड़ा को एक पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed