फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Football Match in Pithauragarh

मानस एकेडमी ने टाई ब्रेकर में मैच जीतकर खिताब किया अपने नाम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Football Match in Pithauragarh
पिथौरागढ़ के देव सिंह मैदान में गोल के लिए संघर्ष करते फुटबाल खिलाड़ी। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। नगर पालिका की अंडर 17 स्कूली फुटबाल प्रतियोगिता का चैंपियन मानस एकेडमी रहा। मानस एकेडमी ने रोमांचक मुकाबले में केंद्रीय विद्यालय को टाई ब्रेकर दो-एक से हराया। प्रतियोगिता में 24 टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

देव सिंह खेल मैदान में बुधवार को प्रतियोगिता का फाइनल मानस एकेडमी और केंद्रीय विद्यालय के बीच खेला गया। मुख्य अतिथि जिला ओलंपिक संघ अध्यक्ष महेंद्र लुंठी और पालिका अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत ने मैच शुरू कराया। पहले हाफ में दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया, लेकिन गोल करने में नाकाम रहीं। दूसरे हाफ में भी दोनों टीमें गोल करने में नाकाम रहीं। पेनाल्टी में दोनों ने बराबर गोल किए। टाई ब्रेकर में मानस एकेडमी ने दो एक से हराकर ट्रॉफी जीती। विजेता और विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। निर्णायक यतीश ओझा, सहायक निर्णायक चंद्र सिंह धामी, मनीषा रहे। इस मौके पर उप जिला क्रीड़ाधिकारी प्रताप सिंह, प्राचार्य कमला निर्खुपा, देवा लुंठी, विजेंद्र महर, भुवन जोशी, दिनेश कापड़ी, अशोक ओझा, ललित पुनेड़ा, राजेश शर्मा, भूपेंद्र चौहान, मनोज पुनेठा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed