फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Food is being transported to the poor in the frontier

सीमांत में गरीबों तक पहुंचाया जा रहा है खाद्यान्न

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 09:49 PM IST
विज्ञापन
Food is being transported to the poor in the frontier
नाचनी में राशन बांटते एससीएसटी आयोग के उपाध्यक्ष जीएस मर्तोलिया। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। समाज के कमजोर तबके के लोगों को खाद्यान्न सामग्री दिलाने की मुहिम जारी है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष विरेंद्र वल्दिया के नेतृत्व में जरूरतमंद लोगों को मोदी किट बांटे। पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, महामंत्री वसंत जोशी, महेंद्र लुंठी, मनोज सामंत, विनोद भट्ट, गिरीश जोशी, राकेश देवलाल, महेश पाठक, कमल पुनेड़ा ने सहयोग किया। जाखनी में गोपू महर और रोहित ओझा की टीम ने मजदूरों को भोजन के पैकेट बांटे। संकल्प प्रकाश, सेवा संकल्प, शिक्षक संघ, पूर्व सैनिक कल्याण समिति, बाल्मीकि समुदाय की ओर से जरूरतमंदों को राशन बांटा गया। उधर नाचनी में एससीएसटी आयोग के उपाध्यक्ष गणेश सिंह मर्तोलिया ने निजी प्रयासों से तल्ला जोहार के नाचनी, बांसबगड़, क्वीटी और मडलकिया जरूरतमंदों को राशन किट बांटे। इस दौरान देवेंद्र सिंह धर्मशक्तू, भूपाल सिंह मर्तोलिया, रघुनाथ मर्तोलिया, भूपेंद्र पांगती, देवेंद्र निर्खुपा आदि मौजूद रहे। बेड़ीनाग में समाज कल्याण उपाध्यक्ष फकीर राम टम्टा ने राशन बांटा। देव कार्की, मोहित मेहरा, पंकज रावत, प्रधान दीपा देवी, गोलू मेहरा, दीपक मेहरा ने सहयोग किया। धारचूला में भाजपा नेता शमशेर सत्याल ने गरीब, निराश्रित लोगों को 200 मोदी किट उपलब्ध कराए। यहां धन सिंह धामी, भूपेंद्र थापा, अशोक नबियाल, पवन धामी आदि रहे। सभासद लीला कुंवर, पशुपालन विभाग के डॉ. पंकज गुणवंत ने पशुओं के लिए चारा, दूध और ब्रेड की व्यवस्था की।
विज्ञापन

शिक्षक संगठन ने दी स्प्रे मशीन
पिथौरागढ़। राजकीय शिक्षक संगठन के पदाधिकारियों ने डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे से मुलाकात कर छह स्प्रे मशीनें दीं। डीएम ने संगठन के कार्यों की सराहना की। संगठन के जिला मंत्री प्रवीण रावल बताया कि संगठन ने अब तक प्रशासन के साथ समन्वय कर 1200 परिवारों को राशन एवं आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई है। बताया कि पूर्व सैनिक संगठन की ओर से 70 हजार की राशि व छह स्प्रे मशीन उपलब्ध कराई गई हैं। राशन वितरण में विक्रम सिंह, महिमन बिष्ट, गंगा प्रसाद पंत, दिनेश ओझा, मनोज कुमार, नीरज जोशी, जीवन जोशी, गिरिजा पंत सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed