फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Five vehicles will be purchased for Rs 65 lakh, garbage disposal system will be strengthened.

Pithoragarh News: 65 लाख से खरीदे जाएंगे पांच वाहन, कूड़ा निस्तारण व्यवस्था होगी मजबूत

Sun, 02 Nov 2025 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 02 Nov 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Five vehicles will be purchased for Rs 65 lakh, garbage disposal system will be strengthened.
नैनीपताल ट्रंचिंग ग्राउंड में डंप कूड़ा। संवाद
पिथौरागढ़। नगर में लड़खड़ा रही सफाई और कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। नगर निगम इसके लिए पांच नए कूड़ा वाहन खरीदेगा। इससे घर-घर से कूड़ा उठाने की व्यवस्था को बल मिलेगा तो इसे ट्रंचिंग ग्राउंड तक पहुंचाना भी आसान होगा।
विज्ञापन

नगर में हर रोज 12 टन से अधिक कूड़ा निकलता है। नगर निगम ने सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही नगर के लोगों को राहत पहुंचाने के लिए घर-घर से कूड़ा उठाने की व्यवस्था लागू की है। व्यवस्था तो लागू कर दी गई लेकिन निगम को इसके लिए वाहनों की कमी खल रही है। नगर निगम के पास सिर्फ पांच कूड़ा वाहन हैं। इनके जरिए घर-घर से कूड़ा उठाना और इसे 15 किलोमीटर दूर नैनीपातल ट्रंचिंग ग्राउंड तक पहुंचाना चुनौती बना है।
विज्ञापन

इस समस्या से निजात पाने के लिए नगर निगम जल्द ही पांच नए कूड़ा वाहन खरीदेगा। एक वाहन की कीमत करीब 13 लाख होगी। नगर निगम के मुताबिक नए वाहन मिलने से नगर के वार्डों से समयबद्ध तरीके से कूड़ा संग्रह संभव होगा। वहीं इसे ट्रंचिंग ग्राउंड तक पहुंचाना भी आसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिसाइकिल प्लांट की खल रही है कमी
नैनीपताल ट्रंचिंग ग्राउंड में हर रोज नगर का कूड़ा पहुंचता है। यहां इसके निस्तारण की व्यवस्था न होने से इसका पहाड़ बढ़ रहा है। ट्रंचिंग ग्राउंड में 22 हजार मीट्रिक टन कूड़ा सालों से डंप है। इसके निस्तारण के लिए दो साल पूर्व रिसाइकिल प्लांट लगाने के लिए चार करोड़ रुपये नगर निगम को मिले हैं। अब तक रिसाइकिल प्लांट स्थापित नहीं किया जा सका है।


कोट
नए वाहन मिलने से सफाई व्यवस्था और मजबूत होगी। नैनीपताल ट्रंचिंग ग्राउंड में भी जल्द रिसाइकिल प्लांट स्थापित होगा। इसके लिए जल्द टेंडर प्रक्रिया कराई जाएगी। - राजदेव जायसी, सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed