{"_id":"58629d284f1c1b8640eec95a","slug":"five-hundred-of-the-note-inserted-in-the-atm","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच सौ के नोट एटीएम में डाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच सौ के नोट एटीएम में डाले
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Tue, 27 Dec 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ स्टेट बैंक में भुगतान पाने के लिए लाइन में खड़े लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय स्टेट बैंक ने नगर क्षेत्र के एटीएम में मंगलवार को 500 के नोट भी डाल दिए हैं। कुल 60 लाख रुपए की राशि के पांच सौ के नोट अब एटीएम में पड़ चुके हैं। इससे अब एटीएम से लोगों को 2500 रुपए मिलने लगे। पांच सौ के नोटों की डिमांड बढ़ने के कारण मंगलवार को बैंक के काउंटर से ही 40 लाख रुपए के पांच सौ के नोट बांटे गए। स्टेट बैंक के कैश अधिकारी दिनेश चंद ने बताया कि एटीएम में पैसा होने से काउंटर पर लोगों का प्रेशर कम हो रहा है।
विज्ञापन
मंगलवार को भी स्टेट बैंक में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। बैंक से जमा और निकासी बराबर चल रही है। अब पुराने नोटों को जमा करने वालों की संख्या बहुत कम हो गई है। सरकार ने पुराने नोट जमा करने के लिए 30 दिसंबर तक का समय दिया है। बैंक के डिप्टी मैनेजर मुन्ना गिरी गोस्वामी ने बताया कि बैंक से सप्ताह में 24 हजार रुपए तक अधिकतम धनराशि दी जा रही है। 24 हजार रुपए का भुगतान लेने वालों की संख्या बहुत कम है। अन्य खाताधारक, पेंशनर छोटी रकम का ही भुगतान ले रहे हैं। बैंक के पास कैश की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन
इधर, 500 का नोट आने से लोगों को और राहत मिली है क्योंकि दो हजार के नोट के बदले छोटे नोट देने का संकट बना हुआ है। वहीं, लोग इस पर नजर रखे हैं कि 30 दिसंबर के बाद बैंकों को क्या गाइडलाइन मिलती है। लोगों का अनुमान है कि एटीएम और काउंटर से निकासी की सीमा बढ़ सकती है। यदि ऐसा हुआ तो नए साल से बाजार की स्थिति में सुधार आने लगेगा।
विज्ञापन
डीडीहाट के किसी एटीएम में पैसा नहीं
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। नोटबंदी के बाद से ही गंभीर संकट से जूझ रहे डीडीहाट के बैंकों में अब कैश लगभग समाप्त हो गया है। अब लोगों को भुगतान डिपॉजिट होने वाली राशि से ही किया जा रहा है। एसएसबी, आईटीबीपी की कैंटीन और एलआईसी से जो रकम जमा हो रही है उसी को खातेदारों को विद्ड्रॉल में दिया जा रहा है। डीडीहाट के किसी भी एटीएम में पैसा नहीं है। दूरदराज से आने वालों को इस कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्टेट बैंक ने कैश की किल्लत को देखते हुए लोगों को भुगतान की राशि कम कर दी है। अब लोगों को एक हजार से लेकर दस हजार रुपए तक का ही भुगतान मिल पा रहा है। स्टेट बैंक के सेवा प्रबंधक सचिन सिंघल ने बताया कि रिजर्व बैंक को फिर से कैश की डिमांड भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि डीडीहाट चेस्ट ब्रांच के अधीन आने वाले बैंकों को कैश देने के लिए तत्काल कम से कम 80 करोड़ रुपए की जरूरत है। यदि इतनी रकम मिल जाए तो सारी स्थितियां सामान्य हो जाएंगी।