फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Five cases filed against usury

पिथौरागढ़ में सूदखोरी के मामले में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Five cases filed against usury
पिथौरागढ़। पुलिस ने सूदखोरी के मामले में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ये सूदखोर ब्याज न देने पर जान से मारने की धमकी दे रहे थे।
विज्ञापन

बुधवार को पिथौरागढ़ निवासी राजीव सिंह की तहरीर पर पुलिस ने राजेश ओबराय (टोनी), मनोज सालूजा, दीपक मोदी, कमल चंद और जितेंद्र लाल वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसएसआई केसी आर्या ने बताया वर्ष 2011 में पीड़ित ने 10 प्रतिशत ब्याज पर राजेश ओबराय (टोनी) से 10 लाख रुपये लिए थे। उसने टोनी को सूद समेत पूरी धनराशि का भुगतान भी कर दिया था। वर्ष 2014-15 में उसने फिर टोनी से 10 प्रतिशत ब्याज पर 12 लाख रुपये लिए थे। उस समय टोनी ने एग्रीमेंट बनाकर और ब्लैंक चेक अपने पास रख लिया था।
पीड़ित ने वर्ष 2017 में पांच प्रतिशत ब्याज पर मनोज सालूजा से 11 लाख रुपये लिए थे। उस समय सालूजा ने 11 लाख के बजाय 10 लाख 45 हजार रुपये ही दिए। उसने पहली किस्त के तौर पर 55 हजार रुपये काट लिए थे। पीड़ित का कहना है कि वह सालूजा को मूलधन और 40 लाख रुपये ब्याज दे चुका है।
विज्ञापन

पीड़ित ने दीपक मोदी से 10 प्रतिशत ब्याज पर एक लाख रुपये और कमल चंद से भी 10 प्रतिशत ब्याज पर 2 लाख रुपये लिए हैं। उसने बताया कि अब ये सभी व्यक्ति उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। सीओ आरएस रौतेला का कहना है कि पुलिस शीघ्र ही पांचों लोगों को गिरफ्तार कर लेगी। इधर एसपी प्रीति प्रियदर्शनी ने पुलिस को सूदखोरों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूदखोरों के डर से 2018 से लापता था पीड़ित
पिथौरागढ़। पीड़ित सूदखोरों के डर से वर्ष 2018 से पिथौरागढ़ से लापता था। उसका कहना है कि वह सूदखोरों का ब्याज चुकाते-चुकाते बरबाद हो गया है। पूरा मूलधन और ब्याज चुुकाने के बाद भी उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। उसने पुलिस से सूदखोरों से सुरक्षा की गुहार लगाई है। पिथौरागढ़ में ब्याज पर पैसे देने का अवैध धंधा लंबे समय से चल रहा है। जिले के कई नामी लोग सूदखोरों के चंगुल में हैं। सूदखोरी के मामले में मनोज सालूजा पर पुलिस पहले भी मुकदमा दर्ज कर चुकी है। वह सूदखोरी के आरोप में कारावास में बंद चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed