{"_id":"6abd4888f870da13a900f8f2","slug":"two-members-of-a-mule-account-gang-arrested-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-147409-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: म्यूल अकाउंट गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: म्यूल अकाउंट गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार
Wed, 30 Sep 2026 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 30 Sep 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। साइबर सेल और पुलिस ने बेड़ीनाग में म्यूल अकाउंट गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पूर्व में इस गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, इन अकाउंट के जरिये साइबर ठगी के करोड़ों रुपये के ट्रांजेक्शन का खुलासा हुआ है।
साइबर सेल प्रभारी नीरज भाकुनी ने बताया कि एनसीआरपी पोर्टल पर मिली शिकायतों के आधार पर जांच की गई थी। जांच में सामने आया था कि जवाहर ज्योति, दमुवाढूंगा, हल्द्वानी, नैनीताल निवासी 24 वर्षीय कविंद्र कुमार के बैंक खाते में 1,58,61,948 जबकि प्रवीण कुमार के बैंक खाते में 27,80,944 की संदिग्ध धनराशि क्रेडिट हुई थी। दोनों खाते म्यूल अकाउंट के रूप में प्रयोग किए जा रहे थे। इनमें साइबर ठगी की धनराशि जमा हो रही थी। पुलिस ने दोनों को पहले ही गिरफ्तार किया है। आगे की जांच में सामने आया कि पौसा, बेड़ीनाग निवासी पवन कुमार के खाते में भी 12,35,832 और जाड़ापानी, बेड़ीनाग निवासी प्रियांश कुमार के खाते में 1,04,96,483 रुपये की साइबर ठगी की धनराशि जमा हुई है। ऐसे में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जांच में साइबर ठगी के इस गैंग के अन्य सदस्यों के भी नाम सामने आ सकते हैं।