{"_id":"6abd4ad7be17a96428005810","slug":"railkot-village-at-risk-due-to-erosion-by-the-gori-river-pithoragarh-news-c-230-1-pth1022-147401-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: गोरी नदी के कटाव से खतरे में आया रेलकोट गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: गोरी नदी के कटाव से खतरे में आया रेलकोट गांव
Wed, 30 Sep 2026 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 30 Sep 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
मल्ला जोहार क्षेत्र में सुरक्षा दीवार ढ़हने से खतरे की जद में आया रिलकोट गांव।
बंगापानी(पिथौरागढ़)। जोहार घाटी में गोरी नदी के कटाव से माइग्रेशन गांव रेलकोट खतरे में आ गया है। गोरी के उफान पर आने से सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हो गई है और गांव के नीचे लगातार कटाव हो रहा है। ऐसे में ग्रामीणों में दहशत है और उन्होंने सुरक्षा की गुहार लगाई है।
रेलकोट के कैलाश सिंह, महेश सिंह आदि ने बताया कि बीते दिनों हुई भारी बारिश से गोरी नदी उफान पर आ गई तो गांव के नीचे बनी सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। तब से नदी से लगातार कटाव होने से पूरा गांव खतरे में आ गया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण रात में ठीक से सो भी नहीं पा रहे हैं। जिला पंचायत सदस्य भावना दानू ने बताया कि शासन-प्रशासन से सुरक्षा के उपाय करने की मांग की गई लेकिन अब तक कोई कदम नहीं उठाए गए हैं। उन्होंने बताया कि सरकार और प्रशासन किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहा है। उन्होंने जल्द सुरक्षा दीवार बनाकर गांव की सुरक्षा की मांग की है। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता कमलेश बोरा ने कहा कि रेलकोट गांव में सुरक्षा दीवार का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। शासन से धनराशि स्वीकृत होने पर सुरक्षा दीवार बनाने का कार्य शुरू किया जाएगा।