{"_id":"a8e675befe4137d31f6c128edf347fe6","slug":"first-team-to-fit-in-all-passenger-medical-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रथम दल के सभी यात्री मेडिकल में फिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रथम दल के सभी यात्री मेडिकल में फिट
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट (पिथौरागढ़)।
Updated Fri, 19 Jun 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैलास मानसरोवर यात्रियों के प्रथम दल में शामिल सभी 58 यात्री बृहस्पतिवार को गुंजी में हुए मेडिकल में फिट पाए गए। शुक्रवार की सुबह यात्रियों की एक बार फिर सामान्य जांच होगी।
विज्ञापन
उसके बाद यात्री अगले पड़ाव नाभीढांग को रवाना होंगे। उधर, धारचूला से सुबह दूसरे दल के 54 यात्रियों ने सिर्खा पड़ाव के लिए प्रस्थान किया।
बुधवार रात धारचूला में भारी बारिश होने के कारण यात्रियों को सुबह बहुत जल्दी रवाना कर दिया गया ताकि रोड बंद होने की स्थिति में कोई दिक्कत न हो।
गुंजी में सुबह से ही प्रथम दल के यात्रियों का ईसीजी, शुगर टेस्ट, ब्लड प्रेशर की जांच की गई। अपराह्न चार बजे तक मेडिकल हुए, जिसमें सभी यात्रियों को फिट घोषित किया गया।
विज्ञापन
आईटीबीपी के सेनानी केदार सिंह रावत ने बताया कि शुक्रवार को भी सामान्य मेडिकल होगा। इससे पहले यात्रियों ने गुंजी स्थित मानसरोवर वन में पौधरोपण किया।
इस वन में 58 नए पौधे रोपे गए हैं। सेनानी ने बताया कि यात्री शुक्रवार को नाभीढांग में रहेंगे और शनिवार की सुबह लिपुलेख दर्रा पार कर तिब्बत में प्रवेश करेंगे। यात्रियों के लिए हाइपो बैग पहुंचाए गए हैं।
विज्ञापन
यदि किसी को उच्च हिमालयी क्षेत्र में सांस लेने में दिक्कत हो तो हाइपो बैग से आक्सीजन प्रदान की जाएगी। आईटीबीपी के डाक्टर, जवान यात्रियों के साथ लिपुलेख दर्रे तक जाएंगे।