फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Fire in the forests of Rai-Dhanoda and Satusiling area again

रई-धनौड़ा और सातसिलिंग क्षेत्र के जंगलों में फिर धधकी आग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2020 06:11 PM IST
विज्ञापन
Fire in the forests of Rai-Dhanoda and Satusiling area again
गणाईगंगोली में जंगल में लगी आग। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़/गणाईगंगोली। जिले के जंगलों में आग लगने का सिलसिला जारी है। रविवार को रई धनौड़ा और सातसिलिंग क्षेत्र के जंगलों में आग लग गई। चीड़ के पिरूल के कारण जंगल तेजी से जल रहे हैं। इससे वन्य संपदा को नुकसान पहुंच रहा है। गणाई गंगोली में जंगल की आग आयुर्वेदिक अस्पताल और जीजीआईसी परिसर के निकट तक पहुंच गई। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

इस साल बारिश न होने से फायर सीजन से पहले ही जंगल आग से धधकने लगे हैं। जिला मुख्यालय के चंडाक रोड से लगे हुए वन्य क्षेत्र, धनौड़ा, बेड़ीनाग और कनालीछीना के वनों में आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं। पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय के धनौड़ा में रविवार को चीड़ के जंगल में आग लग गई। यह आग सड़क के बेहद पास आबादी तक पहुंच गई। स्थानीय लोगों ने स्वयं प्रयास कर आग बुझाई। उधर सातसिलिंग क्षेत्र के थाने के समीप के वन्य क्षेत्र में भी असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी। रविवार को चीड़ के जंगल से आग की लपटें और धुआं उठता रहा। वनों में लगातार हो रही अग्निकांड की घटनाओं से वन्य जंतुओं और पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। इधर वन विभाग के अधिकारियों ने किसी के भी वनों में आग लगाते पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

उधर गणाईगंगोली के गुनाकीटान वन पंचायत में चीड़ के जंगलों में भीषण आग लग गई। यह आग आयुर्वेदिक अस्पताल के परिसर और जीजीआईसी परिसर तक पहुंच गई। इससे दो किलोमीटर क्षेत्र में घास पूरी तरह से जलकर राख हो गई। डॉ ममता आनंद उपाध्याय ने मजदूर लगाकर आग बुझाई। आग बुझाने में विनोद मेहता, सरस्वती बोरा, बलबीर कुमार, मन बहादुर आदि लोगों ने बमुश्किल आग बुझाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed