फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Fire in Kot Khwantadi

कनालीछीना के ख्वातड़ी में जंगल की आग से जले 40 लुट्टे घास

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Fire in Kot Khwantadi
कनालीछीना के ख्वातड़ी तोक में जंगल की आग से जले घास के लुट्टे। - फोटो : PITHORAGARH
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। कनालीछीना विकासखंड के ख्वांतड़ी गांव के कोट तोक में जंगल की आग से घास के 40 लुट्टे जलकर राख हो गए। लोगों का कहना है कि देवलथल-कनालीछीना सड़क पर डामरीकरण का कार्य चल रहा है। डामरीकरण के लिए सड़क किनारे लगाई आग जंगल तक फैल गई और घास के लुट्टे जल गए। ग्रामीण देवकी देवी, चंदन सिंह, लाल सिंह, चंद्र सिंह, रघुवर सामंत, केदार सिंह, जमन सिंह का कहना है कि वन विभाग और डामरीकरण करने वाली एजेंसी की लापरवाही से घास जली है। उन्होंने वन विभाग से घास का मुआवजा देने की मांग की है। वन क्षेत्राधिकारी पूरन देऊपा का कहना है कि मुआवजे देने का प्रावधान नहीं है। राजस्व उप निरीक्षक विपिन कापड़ी ने मौका मुआयना किया। कहा कि आपदा मद से ग्रामीणों को मुआवजा दिलाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed