फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Fire heat increased in Pithoragarh forest

Pithoragarh News: धधकने लगे जंगल, दो मकानों को बचाया

Sat, 13 May 2023 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 13 May 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Fire heat increased in Pithoragarh forest
पिथौरागढ़/अस्कोट। गर्मी बढ़ते ही सीमांत जिले में के जंगल फिर धधकने लगे हैं। अब तक जिले में आग की 61 घटनाओं में 63.65 हेक्टेयर जंगल प्रभावित हुआ है। वन कर्मियों ने शुक्रवार रात अस्कोट के खोलिया गांव में लगी आग से दो मकानों को बचाया।
विज्ञापन


पिछले तीन-चार दिन से गर्मी बढ़ने के बाद जंगलों में आग की घटनाएं बढ़ी हैं। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गराली वन पंचायत में आग से 1.50 हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित हुआ है। पूर्वी घनधूरा आरक्षित वन क्षेत्र में एक हेक्टेयर जंगल को नुकसान पहुंचा है। वन कर्मियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


उधर अस्कोट के वन पंचायत खोलिया गांव के भैंसखाली, च्यूरी तोक में धधकी आग से काफी नुकसान हुआ है। रात में लगी आग को वन कर्मियों ने छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बुझाया। साथ ही रामी राम और भवानी राम के मकानों को जलने से बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन क्षेत्राधिकारी बालम सिंह अलमिया ने बताया कि आग लगाने वालों की तलाश की जा रही है। पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बताया कि अस्कोट, बरम, जौलजीबी, मेतली, पैयापोड़ी, पूर्वी घनधुरा, कूटाचौरानी, सल्याड़ी के लिए टीम गठित की गई है। उन्होंने सरपंच और स्थानीय लोगों से आग बुझाने में सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed