फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Fire fighting system worn out by aging vehicles

Pithoragarh News: बूढ़े हो चुके वाहनों में घिस रही दमकल की व्यवस्था

Fri, 24 Oct 2025 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 24 Oct 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
Fire fighting system worn out by aging vehicles
पिथौरागढ़। जिले में आगजनी की घटनाओं को काबू करने का जिम्मा संभाले अग्निशमन विभाग संसाधनों की कमी से जूझ रहा है। विभाग के पास उपलब्ध वाहनों में से चार उम्र पार कर चुके हैं। बूड़े हो चुके वाहन घिस चुके टॉयरों पर दौड़ते हुए हांफ रहे हैं। वाहनों को चलाने के लिए पर्याप्त चालक भी नहीं हैं। ऐसे में बड़ा अग्निकांड होने की स्थिति में वाहनों के समय से पहुंचने पर संशय है।
विज्ञापन

दरअसल, जिले में फायर ब्रिगेड के पास आग बुझाने के लिए सात वाहन उपलब्ध हैं। नियमों के मुताबिक वाहन का 15 साल तक ही संचालन किया जा सकता है। जिले में चार दमकल वाहन 15 साल से अधिक पुराने हो चुके हैं। इनमें आए दिन खराबी आने से ये रास्ते में दगा दे रहे हैं। इन वाहनों के टॉयर इतने घिस चुके हैं कि भीतर की तार नजर आने लगी है। विभाग को मांग के बावजूद नए टॉयर नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में सड़क पर पुराने वाहन कितने समय और दौड़ पाएंगे, इसका जवाब सिस्टम के पास भी नहीं है।
विज्ञापन

-------------
सात वाहनों के लिए सिर्फ दो चालक तैनात
दमकल विभाग के पास वाहनों को चलाने के लिए चालक नहीं हैं। सात वाहनों के लिए सिर्फ दो चालक हैं। ऐसे में समझा जा सकता है कि सात वाहनों का संचालन दो चालक कैसे करते होंगे। विभाग किसी तरह चालकों की व्यवस्था कर वाहनों का संचालन कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
डीडीहाट से थल नहीं पहुंच सका दमकल वाहन
पिथौरागढ़। बीते दिनों थल के बल्याऊं में दो मंजिला मकान में आग भड़क गई। सूचना के बाद विभाग ने डीडीहाट से वाहन को थल के लिए रवाना किया। कुछ ही दूरी पर यह वाहन हांफ गया और इसमें खराबी आने से यह बीच सड़क पर खड़ा हो गया। फायर सर्विस मौके पर नहीं पहुंच सकी और पूरा मकान जलकर खाक हो गया।

----
कोट:
निश्चित तौर पर दमकल वाहन अपनी उम्र पार कर चुके हैं और इनके लिए नए टॉयर भी नहीं मिल पा रहे हैं। नए वाहनों के साथ ही टॉयरों की मांग की गई है। विभाग आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए गंभीरता से काम कर रहा है। नरेंद्र प्रसाद, प्रभारी अग्निशमन अधिकारी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed