फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Fire breaks out in SSB camp barracks; accident caused by exploding heater

Pithoragarh News: एसएसबी कैंप की बैरक में लगी आग, बुखारी फटने से हुआ हादसा

Thu, 01 Oct 2026 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 01 Oct 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in SSB camp barracks; accident caused by exploding heater
धारचूला (पिथौरागढ़)। पिथौरागढ़ जिले के धारचूला तहसील तहत गर्ब्यांग स्थित एसएसबी कैंप में बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे एक बैरक में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ठंड से बचने के लिए जलाई जाने वाली बुखारी फटने के कारण यह हादसा हुआ। आग इतनी तेजी से फैली कि उसने देखते ही देखते एक पूरी बैरक को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


आसमान छूती आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था, जिसका स्थानीय लोगों ने वीडियो भी बनाया। घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षा बलों और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


राहत की बात यह रही कि इस भीषण हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि या पशुहानि नहीं हुई है। एसएसबी, आईटीबीपी के जवानों और स्थानीय ग्रामीणों की सूझबूझ व त्वरित कार्रवाई से आग पर समय रहते पूरी तरह काबू पा लिया गया। एसडीएम आशीष जोशी और 11वीं बटालियन एसएसबी के सीओ ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। संबंधित टीमें लगातार मौके पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed