फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   fire breaks out in Dhanoda forest area in Pithoragarh dm Ashish Kumar Chauhan made master plan

उत्तराखंड: पिथौरागढ़ के धनौदा वन क्षेत्र में लगी भीषण आग, काबू पाने के लिए डीएम ने बनाया मास्टर प्लान

Tue, 26 Apr 2022 10:09 AM IST
सुशील कुमार एएनआई, पिथौरागढ़
एएनआई, पिथौरागढ़ Published by: सुशील कुमार Updated Tue, 26 Apr 2022 10:09 AM IST
सार

डीएम डॉ. आशीष कुमार चौहान ने कहा कि ऐसी घटनाओं का मुकाबला करने और कार्रवाई करने के लिए हमारे मास्टर कंट्रोल रूम को आपदा प्रबंधन कार्यालय के रूप में शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
fire breaks out in Dhanoda forest area in Pithoragarh dm Ashish Kumar Chauhan made master plan
जंगल में लगी भीषण आग। - फोटो : एएनआई ट्विटर

विस्तार

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के धनौदा वन क्षेत्र में सोमवार की रात को भीषण आग लग गई। आग पूरे जंगल को अपनी चपेट में ले लिया है। आग पर काबू पाने के लिए संभागीय वन अधिकारी और जिलाधिकारी के बीच चर्चा हुई। 

विज्ञापन


डीएम डॉ. आशीष कुमार चौहान ने कहा कि ऐसी घटनाओं का मुकाबला करने और कार्रवाई करने के लिए हमारे मास्टर कंट्रोल रूम को आपदा प्रबंधन कार्यालय के रूप में शुरू किया जाएगा। वहीं, टिहरी गढ़वाल जिले के कीर्तिनगर क्षेत्र में पिछले तीन-चार दिनों से जंगल में आग लग रही है। 
विज्ञापन


पहाड़ों में विकराल होती वनाग्नि अब आबादी क्षेत्र तक पहुंच गई है। बागेश्वर में पांच मकान और दो गोदाम आग की भेंट चढ़ गए। गनीमत रही कि मकानों में कोई नहीं रहता था। नैनीताल से पिथौरागढ़ तक अलग-अलग जगहों में भी जंगल धधकते रहे। बागेश्वर में जंगल की आग की चपेट में आने से कपकोट ब्लॉक के नामतीचेटाबगड़ में पांच मकान जल गए। मकानों में रखा सारा सामान राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
यह मकान बरसात में रहने के लिए बनाए गए थे। इसलिए वर्तमान में इनमें कोई नहीं रह रहा था। वहीं झिरौली, नैणी के जंगलों में लगी आग मैग्नेसाइट के गोदाम तक पहुंच गई। आग की चपेट में आने से दो गोदाम जलकर राख हो गए। दूसरी ओर अल्मोड़ा में जागेश्वर, लमगड़ा और जौरासी वन क्षेत्र में वनाग्नि की घटनाएं हुईं। फायर सीजन में कई हेक्टेयर वन क्षेत्र जलने के साथ ही लाखों का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed