फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Fire blazed in the forest of Nainipatal Pithoragarh

Pithoragarh Forest Fire: नैनीपातल के जंगल में धधकी आग, लाखों की वन संपदा जली; वन विभाग अनजान

Wed, 02 Apr 2025 04:09 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 02 Apr 2025 04:09 PM IST
सार

पिथौरागढ़-धारचूला हाईवे पर नैनीपातल के जंगल में आग लग गई। जंगल घंटों जलता रहा, जिससे वन संपदा काफी नुकसान पहुंचा है लेकिन वन विभाग को घटना की भनक तक नहीं लगी। सूचना के बाद फायर सर्विस की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई।

विज्ञापन
Fire blazed in the forest of Nainipatal Pithoragarh
जंगल में लगी आग।

विस्तार

गर्मी बढ़ते ही पिथौरागढ़ जिले में जंगल जलने लगे हैं। पिथौरागढ़-धारचूला हाईवे पर नैनीपातल के जंगल में आग लग गई। जंगल घंटों जलता रहा, जिससे वन संपदा काफी नुकसान पहुंचा है लेकिन वन विभाग को घटना की भनक तक नहीं लगी। सूचना के बाद फायर सर्विस की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई।

विज्ञापन

पिथौरागढ़-धारचूला हाईवे पर नैनीपातल के जंगल में बीते मंगलवार दोपहर आग लग गई। कुछ ही देर में जंगल के आधे हेक्टेयर के दायरे में आग फैल गई। पूरे दिन जंगल जलता रहा लेकिन जंगलों को वनाग्नि से सुरक्षित बचाने के दावे करने वाला वन विभाग घटना से अनजान रहा। चीड़ के कई पेड़ धराशाई होकर गिर गए।

विज्ञापन

बाद में स्थानीय लोगों की सूचना पर फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र प्रसाद ने बताया कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। विभाग जंगलों को आग से बचाने के लिए गंभीर है। टीम में लीडिंग फायरमैन कृष्ण सिंह, महेंद्र सिंह, जयपाल सिंह, सुनील कुमार, शंकर गिरी, रिचा शाह व लक्ष्मी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed