{"_id":"64b576d36ea8999c150486d4","slug":"financial-irregularities-will-be-investigated-in-three-institutions-of-munsiyari-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-1991-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: मुनस्यारी के तीन संस्थानों में वित्तीय अनियमितता की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: मुनस्यारी के तीन संस्थानों में वित्तीय अनियमितता की होगी जांच
Mon, 17 Jul 2023 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 17 Jul 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। राजकीय इंटर कॉलेज, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय सहित तीन संस्थानों में हुई वित्तीय अनियमितताओं की जांच चार सदस्यीय कमेटी करेगी। कमेटी 10 दिन के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने निदेशक माध्यमिक शिक्षा सीमा जौनसारी से तीनों संस्थानों में वर्ष 2016-17 से वर्ष 2023-24 तक वित्तीय अनियमितता की मौखिक शिकायत की थी। बाद में उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को लिखित रूप में शिकायत की थी। मुख्य शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार जुकरिया ने जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी बना दी है। इसमें जिला शिक्षा अधिकारी प्राथमिक, शिक्षा, खंड शिक्षा अधिकारी, वित्त अधिकारी विद्यालय शिक्षा और सहायक वित्त अधिकारी समग्र शिक्षा पिथौरागढ़ को शामिल किया गया है। कमेटी मुख्य शिक्षा अधिकारी को 10 दिन के भीतर रिपोर्ट सौंपेगी। संवाद