{"_id":"5bb4f836867a557f6149de3d","slug":"ffc-team-wins-chairman-football-competition","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफएफसी की टीम ने जीती चेयरमैन फुटबाल प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एफएफसी की टीम ने जीती चेयरमैन फुटबाल प्रतियोगिता
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Wed, 03 Oct 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में विजेता टीम के खिलाड़ी मुख्य अतिथि के साथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रथम चेयरमैन फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच एफएफसी की टीम ने पिथौरागढ़ यूनाइटेड को 1-0 के अंतर से हराकर जीत लिया। मुख्य अतिथि वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने विजेता टीम को ट्राफी और पुरस्कार दिए।
विज्ञापन
बुधवार को हुए मुकाबले में दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। खेल के 28वें मिनट में एफएफसी के रोहित नेगी ने शानदार गोल कर अपनी टीम को एक गोल की बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में शुरुआती क्षणों में दोनों टीमों ने अच्छा खेल दिखाया, लेकिन अंत तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। मैच के निर्णायक भूपेंद्र सिंह चौहान, नवीन खत्री, गिरीश जोशी, नरेंद्र खत्री, दिनेश जोशी थे।
विज्ञापन
संचालन देवेंद्र सिंह बिष्ट, देवेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, दिनेश कापड़ी ने किया। इस दौरान पूर्व सांसद महेंद्र सिंह माहरा, पूर्व विधायक गोपाल दत्त ओझा, जोगा दत्त भट्ट, मोहन मेहता, जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेंद्र सिंह लुंठी, जितेंद्र माहरा, शमशेर महर, भुवन पंत, मनोज पुनेठा, विनोद वल्दिया, शेखर कपूर, ऋषेंद्र महर, तपन रावत, हेम जोशी आदि थे।
विज्ञापन