फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Festival started with Tableau Munsyari

झांकी के साथ मुनस्यारी महोत्सव शुरू

Tue, 29 Nov 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी Updated Tue, 29 Nov 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
Festival started with Tableau Munsyari
नस्यारी महोत्सव के उद्घाटन पर झांकी निकालते स्कूली बच्चे - फोटो : अमर उजाला

आकर्षक झांकी के साथ मंगलवार से यहां मुनस्यारी महोत्सव शुरू हो गया है। महोत्सव के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। सरकारी विभागों ने स्टाल लगाए हैं। महोत्सव का उद्घाटन वन विकास निगम के अध्यक्ष हरीश धामी ने किया। कहा कि शासन ने इस आयोजन के लिए धन की व्यवस्था की है। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित मुख्यमंत्री के औद्योगिक सलाहकार रणजीत रावत ने आयोजन की सराहना की। ईको टूरिज्म के उपाध्यक्ष एसपी सिंह ने कहा कि मुनस्यारी विविधताओं से भरा क्षेत्र है। यहां की संस्कृति की अलग पहचान रही है।

विज्ञापन


उद्घाटन से पहले महिला मंगल दल बुंगा घोरपट्टा, चेटीचिमला, सुरिंग, नानासैम, चरखम, हरकोट की महिलाओं, विभिन्न विद्यालयों के बच्चों समेत अन्य लोगों ने शास्त्री चौक से जोहार क्लब मैदान तक झांकी निकाली। जीआईसी और विवेकानंद विद्या मंदिर के बच्चों की ओर से प्रस्तुत नंदा राजजात यात्रा की बेहतरीन झांकी प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि एवं अन्य लोगों ने स्टालों का निरीक्षण किया। संचालन लक्ष्मण सिंह पांगती और करन थापा ने किया।
विज्ञापन


इस दौरान ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र रावत, एसडीएम जेपी पांडे, बीडीओ प्रकाश वर्मा, जोहार क्लब के अध्यक्ष खुशाल सिंह धर्मशक्तू, व्यापार संघ अध्यक्ष राजू पांगती, खुशाल सिंह ज्येष्ठा, महिला आयोग की सदस्य तारा पांगती, विधायक प्रतिनिधि हीरा सिंह चिराल आदि थे। महोत्सव चार दिन तक चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed