फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Faundation Day Of BJP in Pithauragarh

पिथौरागढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम के साथ मनाया 42वां स्थावना दिवस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Faundation Day Of BJP in Pithauragarh
पिथौरागढ़ में 42वां स्थापना दिवस मनाते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़/गंगोलीहाट/डीडीहाट। पिथौरागढ़ जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने 42वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस दौरान पार्टी कार्यालय में झंडारोहण कर वंदेमातरम का गायन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से सभी को पार्टी के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ता बुधवार को नगर पालिका तिराहे पर एकत्र हुए। यहां से पार्टी कार्यालय भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान पार्टी कार्यालय में दीप जलाकर झंडारोहण किया गया। वर्चुअल माध्यम से जुड़े प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं को बधाई दी। जिलाध्यक्ष वीरेंद्र ने वरिष्ठ नेता जनसंघ भगवती पुनेठा को स्मृति चिह्न और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राकेश देवलाल, जिला महामंत्री महिमन कन्याल, बसंत जोशी, जिला उपाध्यक्ष गोपू महर, कृपाल वल्दिया, ललित मोहन, मीडिया प्रभारी राजेंद्र जोशी, मीनू बिष्ट, विनोद भट्ट आदि रहे। गंगोलीहाट में भाजपा कर्यकर्ताओं ने बैंड बाजे के साथ रैली निकाली। डीडीहाट में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा निकाली। इस मौके पर विधायक बिशन सिंह चुफाल, नगर पालिका अध्यक्ष कमला चुफाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

आंबेडकर जयंती तक होंगे भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम
चंपावत/लोहाघाट। भाजपा के 42वें स्थापना दिवस पर विधायक कैलाश गहतोड़ी के कार्यालय में मंडल अध्यक्ष कैलाश अधिकारी की मौजूदगी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण सुना। उसके बाद कार्यालय में हुई बैठक में बताया गया कि स्थापना दिवस के कार्यक्रम छह अप्रैल से शुरू होकर आंबेडकर जयंती 14 अप्रैल तक चलेंगे। इस दौरान झील/तालाबों की सफाई, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, व्यापक स्तर पर टीकाकरण शिविर, महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर, पोषण अभियान चलाए जाएंगे। इस दौरान कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी मोहन अधिकारी, कपिल खर्कवाल, हरीश जोशी, राम सिंह, योगेश भट्ट, अमित जायसवाल, शेखर सिंह, रवि चौधरी, आयुष आदि रहे। लोहाघाट के भाजपा कार्यकर्ताओं ने उप जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल और मिठाई बांटी। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली, महेश बोहरा, निर्मला अधिकारी, श्याम ढेक, राजकिशोर साह, आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed