{"_id":"663285a61e974736440db2ca","slug":"father-and-son-burnt-while-extinguishing-fire-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-112830-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: आग बुझाने के दौरान बाप-बेटे झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: आग बुझाने के दौरान बाप-बेटे झुलसे
Wed, 01 May 2024 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 01 May 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। खेतों में लगाई आग मकान तक पहुंचने से चिंतित बाप और बेटे उसे बुझाने पहुंचे। इसी दौरान दोनों आग की चपेट में आकर झुलस गए।
मल्ली सुरखाल गंगोलीहाट निवासी पूरन सिंह (50) ने बताया कि खेतों में किसी ने आग लगाई थी। यह आग विकराल होकर उनके घर तक पहुंच गई। इस पर उन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया। 13 वर्षीय बेटा रोहित भी आग बुझाने आ गया। आग जब विकराल हो गई तो वह घर से ऊपर और बेटा नीचे की ओर भागा। आग से पूरन सिंह तो मामूली रूप से झुलसे लेकिन बेटा रोहित की पीठ, हाथ-पांव और मुंह जल गए। परिजन दोनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। दोनों का यहां इलाज चल रहा है। संवाद