{"_id":"659ad7d75f5039fc9e0a33b6","slug":"farmers-worried-due-to-crop-drying-up-in-ascot-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-8951-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: अस्कोट में फसल सूखने से किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: अस्कोट में फसल सूखने से किसान परेशान
Sun, 07 Jan 2024 10:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 07 Jan 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
अस्कोट क्षेत्र में सूखे खेत। संवाद
अस्कोट (पिथौरागढ़)। क्षेत्र में लंबे समय से बारिश नहीं होने से काश्तकार परेशान हैं। सिंचाई के अभाव में फसल जमीन से ऊपर नहीं आ पाई है। वर्ष भर खेती पर निर्भर रहने वाले काश्तकार बारिश के लिए अपने-अपने भूमिया देवता से गुहार लगा रहे हैं।
क्षेत्र के देवल, हिनकोट, धोलाकोट, गरखा, भागीचोरा, सिंगाली, बस्तड़ी, सुनाकोट, बाराकोट, खोलिया गांव, बेड़ा, ऊंचाकोट, ठाड़ीखेत, चामी, बगड़ीहाट, तीतरी, सुनखोली, घीघरानी, दवालीसेरा, जमतड़ी, कूटा आदि गांवों में हजारों एकड़ जमीन में काश्तकारों ने गेहूं, मसूर, मटर आदि की बुवाई की है।
खेतों में बीज अंकुरित तो हुआ है लेकिन चार माह से बारिश नहीं होने से फसल सूखने लगी है। ग्रामीण एकता मंच के संयोजक तरुण पाल ने शासन-प्रशासन से किसानों को मुआवजा देने की मांग उठाई है। संवाद