फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Farmers' economy is flourishing due to rose cultivation

Pithoragarh News: गुलाब की खेती से महक रही किसानों की आर्थिकी

Wed, 01 May 2024 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 01 May 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Farmers' economy is flourishing due to rose cultivation
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में नूरजहां प्रजाति के गुलाब की खेती से किसानों की आर्थिकी संवर रही है। यहां 100 से अधिक किसान गुलाब की खेती से जुड़े हैं जो 25 क्विंटल से अधिक गुलाब जल का उत्पादन कर रहे हैं।
विज्ञापन


धारचूला ब्लॉक के जयकोट, पस्ती, कनालीछीना के पसमा, डांगठी, बेड़ीनाग के जाखरावत, पिथौरागढ़ के रावलगांव में किसान गुलाब की खेती से जुड़े हैं।
इन दिनों गुलाब की पत्तियों को तोड़ गुलाब जल बनाने का कार्य किया जा रहा है। सगंध पौधा केंद्र के पिथौरागढ़ प्रभारी सुनील सिंह बर्थवाल ने बताया कि रावल गांव में पूर्व सैनिक जोगा सिंह ने अभी तक करीब 100 लीटर गुलाब जल निकाल लिया है। वह वेस्ट पत्तियों से जैम, चटनी, मुरब्बा और गुलकंद भी बना रहे हैं। पसमा की बबीता सामंत ने भी बंजर भूमि में गुलाब का बेहतरीन उत्पादन किया है। उन्होंने बताया कि जिले में उच्च गुणवत्ता के गुलाब जल का उत्पादन होता है। यह गुलाब जल 200-250 रुपये प्रति लीटर बिक जाता है। नारायण आश्रम जाने वाले यात्री भी उच्च हिमालयी क्षेत्र के गुलाब जल को काफी पसंद करते हैं। अभी जिले में गुलाब जल निकालने की सात मशीनें लगाई गई हैं। प्रभारी बर्थवाल ने बताया कि गुलाब की खेती से अन्य काश्तकारों को भी जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन








बिषाड़ नर्सरी में उपलब्ध हैं पौधे

पिथौरागढ़। सगंध पौधा केंद्र के जिला प्रभारी सुनील सिंह बर्थवाल ने बताया कि बिषाड़ स्थित नर्सरी में गुलाब और तिमूर के पौधे उपलब्ध हैं। जयकोट गांव में तिमूर का क्लस्टर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed