{"_id":"5c13de69bdec2257132da346","slug":"farewell-to-the-fighter-in-ramganga-with-damp-eyes","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामगंगा में सेनानी को नम आंखों से दी विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामगंगा में सेनानी को नम आंखों से दी विदाई
Fri, 14 Dec 2018 10:16 PM IST
kamlesh kamlesh
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट/थल
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट/थल
Published by: kamlesh kamlesh
Updated Fri, 14 Dec 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
रामगंगा घाट पर सेनानी स्व. देव सिंह डसीला को मुखाग्नि देते उनके पुत्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. देव सिंह डसीला को क्षेत्र की जनता ने रामगंगा तट पर नम आंखों से अंतिम विदाई दी। इससे पहले सेनानी के पार्थिव शरीर को रामलीला मैदान में रखा गया, जहां लोगों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। मुखाग्नि से पहले थल के रामगंगा घाट पर सिख रेजीमेंट चरमा और पुलिस ने उन्हें सलामी दी।
विज्ञापन
डीडीहाट के हाट ग्राम सभा के कोली गांव निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी देव सिंह डसीला (97) का बुधवार को निधन हो गया। बृहस्पतिवार को सुभाष वार्ड स्थित आवास पर उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। शुक्रवार को तिरंगे में लिपटे उनके पार्थिव शरीर को वाहन में रखकर रामलीला मैदान लाया गया। यहां सैकड़ों महिलाओं, विभिन्न सामाजिक संगठनों, जन प्रतिनिधियों ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किए। बाद में वाहन से ही उनके पार्थिव शरीर को बाजार में घुमाया गया। लोगों ने जब तक सूरज चांद रहेगा, देव सिंह डसीला का नाम रहेगा के गगनभेदी नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया।
विज्ञापन
इस दौरान सुबह आठ से 10.30 बजे तक बाजार पूर्ण रूप से बंद रहा। बाद में थल के रामगंगा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान एसडीएम पिथौरागढ़ एसके पांडेय ने मुख्यमंत्री, डीएम, एसपी, क्षेत्रीय विधायक की ओर से पुष्प चक्र अर्पित किए। सेनानी के पुत्र पूर्व सूबेदार जीवन सिंह डसीला, पोते इंजीनियर महेश डसीला, इंजीनियर पंकज डसीला और परपोता 12 वर्षीय कार्तिक डसीला ने नाम आंखों से उन्हें मुखाग्नि दी। पुलिस लाइन पिथौरागढ़ की पुलिस टुकड़ी के हेड कांस्टेबल किशन सिंह गुसाई, थल के थानाध्यक्ष हेम चंद्र पंत के नेतृत्व में पुलिस टुकड़ी और सूबेदार सुखविंदर सिंह 10 सिख रेजीमेंट चर्मा के नेतृत्व में सेना के जवानों ने अंतिम सलामी दी।
विज्ञापन
इस दौरान तहसीलदार डीडीहाट एमसी पालीवाल, थल के थानाध्यक्ष एचसी पंत, थल के तहसीलदार भगवत प्रसाद पांडेय, रजिस्ट्रार कानूनगो एनएस दशौनी, राजस्व उपनिरीक्षक रवींद्र जोशी, कमल कोठारी, एसआई रवींद्र सिंह पांगती, व्यापार मंडल अध्यक्ष गोविंद लाल साह, पूर्व सैनिक संगठन के संरक्षक धन सिंह कफलिया, सभासद कवींद्र साही, संजू पंत, प्रकाश बोरा, लवि कफलिया, लोकेश भड़, मनोज साह, महेश डसीला, सामाजिक कार्यकर्त्ता देवराज सत्याल, सांसद प्रतिनिधि कमल कन्याल, मीडिया प्रभारी सुनील सत्याल, रवि डसीला, चंचल चौहान, धन सिंह कफलिया, मनोज साह, लोकेश भड़ आदि थे।
सेनानी के निधन पर शोक जताया
पिथौरागढ़। वयोवृद्ध सेनानी देव सिंह डसीला के निधन पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और उत्तराधिकारी संगठन ने शोक जताया है। संगठन से जुड़े लोगों ने दो मिनट का मौन रखा। शोक जताने वालों में संगठन के अध्यक्ष केशव दत्त भट्ट, उपाध्यक्ष कल्याण सिंह दिगारी, महासचिव मनोहर सिंह खाती, गोविंद सिंह चौहान, कुंडल सिंह महर, कैलाश लाल साह आदि थे।