{"_id":"6aecc6f94bc89d1eba09655d","slug":"a-woman-left-her-three-daughters-in-pithoragarh-and-reached-haryana-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-148651-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पिथौरागढ़ से तीन बेटियों को छोड़ हरियाणा पहुंच गई महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पिथौरागढ़ से तीन बेटियों को छोड़ हरियाणा पहुंच गई महिला
Thu, 05 Nov 2026 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 05 Nov 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। प्यार अंधा होता है। यह बात सच साबित हुई है बेड़ीनाग क्षेत्र के एक गांव में। इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद प्रेम परवान चढ़ा तो एक महिला अपनी तीन बेटियों को छोड़कर प्रेमी के साथ हरियाणा पहुंच गई। पुलिस ने उसे खोजा है। अब महिला प्रेमी के साथ ही रहेगी या अपने घर लौटेगी इसका फैसला होना बाकी है।
जानकारी के मुताबिक, बीते 27 अक्तूबर को एक व्यक्ति ने पुलिस में अपनी पुत्री की गुमशुदगी की सूचना दी। उसने बताया कि उसकी पुत्री ससुराल से मायके आई थी जो बिना बताए कहीं चली गई। तब पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। सामने आया कि महिला का लंबे समय से इंस्टाग्राम के जरिये बागेश्वर के एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है।
पुलिस ने इसी दिशा में आगे बढ़कर महिला की तलाश की। यह बात सच साबित हुई और महिला प्रेमी संग नालंदा स्कूल, सेक्टर-8, फरीदाबाद, हरियाणा में मिली। प्रेमी के प्यार की खातिर महिला ने अपनी तीन बेटियों को भी छोड़ दिया। पुलिस जल्द ही महिला को न्यायालय के समक्ष पेश करेगी। इसी के बाद फैसला होगा कि वह अपने प्रेमी के साथ ही रहेगी या तीन बेटियों को फिर से अपनी मां मिलेगी। सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने बताया कि महिला को जल्द न्यायालय में पेश किया जाएगा। उसके बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।