{"_id":"6aecc6b245de53e8740aad5f","slug":"fir-registered-against-accused-in-case-involving-assault-on-laborers-by-an-engineer-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-148649-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: अभियंता, मजदूरों से मारपीट मामले में आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: अभियंता, मजदूरों से मारपीट मामले में आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज
Thu, 05 Nov 2026 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 05 Nov 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। धारचूला में सड़क डामरीकरण के दौरान लोनिवि के कनिष्ठ अभियंता और मजदूरों से मारपीट के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी मनोज पतियाल और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मुख्य आरोपी को नोटिस थमाया है।
यह घटना बीते सोमवार रात धारचूला नगर की सड़क पर हुई थी। कुछ लोगों ने लोनिवि के कनिष्ठ अभियंता और मजदूरों के साथ मारपीट की थी। इस घटना के बाद मजदूरों और विभाग ने डामरीकरण रोककर पुलिस में शिकायत की। साथी से मारपीट से आक्रोशित अभियंताओं ने धरना शुरू कर कार्य बहिष्कार का एलान किया। अभियंताओं के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने आरोपी मनोज पतियाल और अन्य पर प्राथमिकी दर्ज की। एसपी अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने मामले की जांच शुरू होने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि तथ्यों के आधार पर कार्रवाई होगी।