फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   expects Tibet business to pick up in October

अक्तूबर में तिब्बत व्यापार में तेजी आने की उम्मीद

Sun, 27 Sep 2015 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)।
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)। Updated Sun, 27 Sep 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन

तिब्बत की मंडी तकलाकोट पहुंचे सीमांत के व्यापारियों को उम्मीद है कि अक्तूबर में व्यापार की गतिविधि तेज हो सकती है। इधर, भारत-तिब्बत अंतरराष्ट्रीय स्थल व्यापार की अवधि 31 अक्तूबर को समाप्त हो जाएगी। ऐसी स्थिति में व्यापारियों ने मांग की है कि व्यापार की अवधि नवंबर प्रथम सप्ताह तक बढ़ाई जाए।

विज्ञापन


तिब्बत की मंडी तकलाकोट से भारत-तिब्बत व्यापार समिति के सचिव दौलत सिंह रायपा ने फोन पर बताया कि तिब्बत की मंडी टेंचू और खासा से व्यापारी सामान की खरीददारी के लिए हर साल अक्तूबर में तकलाकोट मंडी आते हैं। ऐसे में यह उम्मीद है कि अक्तूबर में व्यापार बढ़ेगा।
विज्ञापन


तकलाकोट में इस समय सीमांत के 150 व्यापारी पहुंचे हैं। वह अपने साथ मुख्य रूप से गुड़, मिश्री, रेडीमेड कपड़े, खिलौने, स्टील के बर्तन लेकर गए हैं। रायपा ने बताया कि अब तक के व्यापार को संतोषजनक नहीं कहा जा सकता, क्योंकि हर व्यापारी के पास अभी भी काफी सामान बचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रायपा ने भारत सरकार के वाणिज्य और विदेश मंत्रालय से मांग की है कि व्यापार की अवधि सात नवंबर तक बढ़ाई जाए। यदि 31 अक्तूबर से आगे व्यापार की अवधि नहीं बढ़ी तो व्यापारियों को 25 अक्तूबर को तकलाकोट मंडी छोड़नी पड़ जाएगी।


तकलाकोट मंडी से व्यापारी नेता दौलत सिंह रायपा ने बताया तकलाकोट में आर्थिक मंदी का असर अभी भी है। चीन में चल रही आर्थिक मंदी के कारण व्यवसाय पर असर पड़ा है। चीन ने बाहरी खर्च पर रोक लगा दी है। लोग भी आर्थिक मंदी के चलते धन खर्च करने में सावधानी बरत रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed