फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Exhibition against the government

उपनल कर्मियों ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Sun, 10 Mar 2019 10:43 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़। Published by: kamlesh kamlesh Updated Sun, 10 Mar 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
Exhibition against the government
पिथौरागढ़ में प्रदर्शन करते उपनल संविदा कर्मी। - फोटो : पिथौरागढ़
सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए उपनल कर्मियों ने प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्रदर्शनकारी उपनल कर्मियों ने कहा कि सरकार एक ओर पूर्व सैनिकों के हित की बात करती है दूसरी ओर उपनल के माध्यम से अल्प मानदेय में कार्य कर रहे पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों का मानदेय तक नहीं बढ़ाया जा रहा है। उपनल कर्मियों ने इसके खिलाफ लोक सभा चुनावों का बहिष्कार करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


रविवार को रामलीला मैदान में आयोजित बैठक में संगठन के अध्यक्ष विमल धामी ने कहा कि सरकार की उपेक्षा से सभी उपनल कर्मियों में आक्रोश व्याप्त है। पार्वती धामी ने कहा कि सरकार उपनल कर्मियों की कोई सुध नहीं ले रही है। बहुत कम मानदेय मिलने से तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


मीडिया प्रभारी सुरेश जोशी ने सरकार पर दोहरी नीति अपनाने का आरोप लगाया। कहा कि सरकार उपनल के माध्यम से रोजगार में लगे युवाओं को बाहर का रास्ता दिखाने पर आमादा है। लगातार मांग करने के बावजूद मानदेय बढ़ोत्तरी नहीं की जा रही है। हाईकोर्ट के निर्देश पर सरकार ने मानदेय नहीं बढ़ाया। कोषाध्यक्ष रजत वर्मा ने कहा कि सरकार का मंशा साफ नहीं है। प्रदर्शनकारी उपनल कर्मियों ने कहा कि यदि सरकार ने उनके हितों के लिए शीघ्र मांगें पूरी नहीं की तो लोक सभा चुनावों का बहिष्कार किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में दो दर्जन से अधिक उपनल कर्मी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed