फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Exhibit performed with empty utensils, also put jam

खाली बर्तनों के साथ किया प्रदर्शन, जाम भी लगाया

Sat, 31 Mar 2018 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, थल
ब्यूरो/अमर उजाला, थल Updated Sat, 31 Mar 2018 10:22 PM IST
विज्ञापन
Exhibit performed with empty utensils, also put jam
मुवानी में पानी को लेकर सड़क में धरना देकर प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला

रामगंगा नदी के किनारे बसे मुवानी कस्बे में जल संकट को लेकर लोगों का गुस्सा फूटने लगा है। शनिवार को मुवानी संघर्ष समिति के नेतृत्व में लोगों ने खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन किया। करीब एक घंटे तक मुवानी-पिथौरागढ़ मार्ग पर जाम भी लगाया।

विज्ञापन


संघर्ष समिति के अध्यक्ष रमेश बम के नेतृत्व में सड़क पर उतरे लोगों ने कहा कि मुवानी कस्बा गंभीर जल संकट झेल रहा है, लेकिन सरकार और विभाग कस्बे की पानी की समस्या दूर करने के लिए आवश्यक कदम नहीं उठा रहे हैं। बताया कि वर्ष 1968 में बनी मारकूना गाड़ पेयजल योजना और वर्ष 1990 में बनी तड़ीगांव पेयजल योजना से गर्मियों में बिल्कुल भी पानी नहीं मिल पाता है। लोग दो से ढाई किलोमीटर दूर से पानी ढो रहे हैं।
विज्ञापन


संघर्ष समिति ने कहा कि अप्रैल 2017 में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कलूनगाड़ से मुवानी के लिए पेयजल योजना बनाने की घोषणा की थी, लेकिन इस पर अमल नहीं हो पाया है। लोगों ने सुबह 8 से 9 बजे तक सड़क पर जाम लगाया। कहा कि पानी का इंतजाम नहीं हुआ तो आंदोलन शुरू किया जाएगा। प्रदर्शन में दीपक कार्की, सोबन सिंह कार्की, संजय भट्ट, खड़क सिंह, कमला देवी, तुलसी देवी, गीता देवी, नीरू देवी आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed