फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Ex-servicemen. organization. provided. food. 6000 youth.

Pithoragarh News: पूर्व सैनिक संगठन ने भर्ती के लिए आए 6000 युवाओं को कराया भोजन

Thu, 21 Nov 2024 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 21 Nov 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Ex-servicemen. organization. provided. food. 6000 youth.
पिथौरागढ़। उत्तराखंड में अतिथि देवो भव: की परंपरा रही है। इस परंपरा को पिथौरागढ़ के लोगों ने भी सेना भर्ती के लिए पहुंचे हजारों युवाओं के लिए भोजन से लेकर ठहरने का प्रबंध कर बखूबी निभाया। बृहस्पतिवार को भी तमाम संगठनों की ओर से हजारों युवाओं को मुफ्त में भोजन कराया गया। भर्ती के लिए पहुंचे युवाओं के लिए यदि यहां के लोगों ने हाथ नहीं बढ़ाए हाेते तो हजारों युवाओं को भूखे प्यासे रहना पड़ सकता था।
विज्ञापन


यूपी सहित विभिन्न राज्यों से हजारों युवाओं की भीड़ उमड़ने से होटल और रेस्टोरेंटों में भोजन कम पड़ गया था। युवाओं को नाश्ते के लिए भी भटकना पड़ रहा था। जब यहां के लोगों ने सैकड़ों किमी दूर से भर्ती के लिए आए युवाओं को हताश होकर भोजन और ठहरने के लिए भटकते देखा तो तमाम संगठनों ने अपने-अपने स्तर से भोजन तैयार कर युवाओं को भोजन परोसा। पूर्व सैनिक संगठन ने बृहस्पतिवार को भी 6000 से अधिक युवाओं को भोजन कराया। पूर्व सैनिकों ने जाजरदेवल क्षेत्र में कई युवाओं को अपने घरों में ठहराया और भोजन कराया। दीपा भट्ट ने आठ युवाओं को अपने घर में ठहराकर उन्हें भोजन कराया। संगठन के उपाध्यक्ष मयूख भट्ट ने बताया कि बृहस्पतिवार को भोजन व्यवस्था में पूर्व सैनिक रविंद्र चंद, श्याम विश्वकर्मा, आनंद राणा, किशन सिंह सहित 30 पूर्व सैनिकों की टीम जुटी रही। जाग उठा पहाड़ के संयोजक गोपू महर ने बताया कि संगठन ने हजारों युवाओं को भोजन कराया।
विज्ञापन




..........



पहाड़ के लोगों की ईमानदारी हमेशा रहेगी याद

चंपावत। चंपावत रोडवेज स्टेशन में बृहस्पतिवार को प्रादेशिक सेना भर्ती से लौट रहे युवाओं ने कहा कि भले ही वे भर्ती में असफल हो गए हों लेकिन वे पहाड़ के लोगों का सेवा भाव और ईमानदारी कभी नहीं भूलेंगे। हर कोई मदद के लिए आगे आया। विभिन्न लोगों ने अपने हिसाब से बाहर से आए युवाओं का सेवा भाव किया। लगा ही नहीं कि किसी अजनबी शहर में हैं। प्रतापगढ़ यूपी निवासी राजेश और नोएडा के विकास ने कहा कि पहाड़ के लोगों ने उन्हें ठंड से बचने के लिए कंबल और पेट भरने के लिए खाना तक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


----



सोसायटी ने धनौड़ा में की भोजन की व्यवस्था

पिथौरागढ़। सेना भर्ती के लिए आए युवक भूखे प्यासे न रहें इसके लिए घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी ने भी द स्कॉलर्स एकेडमी के साथ मिलकर धारचूला रोड स्थित धनोड़ा में भोजन की व्यवस्था की। इसके अलावा युवकों के ठहरने के भी इंतजाम किए। सोसायटी अध्यक्ष अजय ओली ने कहा भर्ती रैली तक युवाओं के लिए यह इंतजाम किया जाएगा।


आरएसएस ने पांच स्थानों पर लगाए स्टाल



पिथौरागढ़। भर्ती होने आए युवाओं के भोजन के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से पांच स्थानों पर स्टाल लगाए गए। इस स्टालों पर युवाओं को भोजन, पानी और ठहरने का भी इंतजाम किया गया था। कार्यकर्ताओं ने बताया कि संघ परिवार के स्टालों में लगभग 13000 युवकों ने भोजन और जलपान किया। साथ ही बुधवार की रात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय शिव शक्ति सदन टकाना में 50 से अधिक युवकों के रहने और भोजन की व्यवस्था की गई। कार्यकर्ताओं ने किसी भी प्रकार के सहयोग के लिए इन नंबरों पर 8057763768, 9410784480, 9760465320 संपर्क करने को कहा है। सिल्थाम में बड़ी संख्या में युवाओं को भोजन कराया। इस दौरान निवर्तमान पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।


एसपी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा



पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के देवकटिया में चल रही प्रादेशिक सेना भर्ती में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। एसपी रेखा यादव ने बृहस्पतिवार को भर्ती स्थल पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस तैनात की गई है। जिला प्रशासन और पुलिस के समन्वय से शांति और अनुशासन व्यवस्था बनाई जा रही है। किसी भी प्रकार की अराजकता या गड़बड़ी को रोकने के लिए कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने आम जनता और भर्ती में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों से अफवाहों से बचने और भ्रामक जानकारी को साझा न करने की अपील की है। इस दौरान सीओ परवेज अली भी मौजूद रहे।






इन रूटों में पार्किंग पर रहेगा प्रतिबंध

पिथौरागढ़। पुलिस ने सुगम यातायात व्यवस्था के लिए विशेष दिशा-निर्देश दिए हैं। सीओ परवेज अली ने बताया कि पिथौरागढ़ में चल रही प्रादेशिक सेना भर्ती के सुचारू संचालन और नगर में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से ऐंचोली से टनकपुर, जाखनी तिराहे से वड्डा तिराहा और मां भगवती होटल से धोबी घाट तिराहा तक वाहनों की पार्किंग पर प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने सभी लोगों से इन क्षेत्रों में वाहनों की पार्किंग न करने को कहा है। नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed