{"_id":"66cf69a7959fcd339509d9ca","slug":"even-after-two-years-security-arrangements-were-not-made-at-jauljibi-fair-site-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-117258-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: दो साल बाद भी नहीं हुए जौलजीबी मेला स्थल की सुरक्षा के इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: दो साल बाद भी नहीं हुए जौलजीबी मेला स्थल की सुरक्षा के इंतजाम
Wed, 28 Aug 2024 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 28 Aug 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीएम की घोषणा के दो साल बाद भी ऐतिहासिक जौलजीबी मेला स्थल की सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। क्षेत्र से जिला मुख्यालय पहुंचे शिष्टमंडल ने जिलाधिकारी से मिलकर तटबंध निर्माण की मांग उठाई।
तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित समाजसेवी शकुंतला दताल और जिला पंचायत सदस्य गंगोत्री दताल के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे शिष्टमंडल के सदस्यों ने बताया कि दो वर्ष पहले सीएम ने गोरी और काली नदी के संगम स्थल पर स्थित जौलजीबी मेला स्थल की सुरक्षा के लिए दीवार और संगम स्थल तक पहुंच मार्ग बनाए जाने की घोषणा की थी लेकिन अभी तक यह घोषणा धरातल पर नहीं उतरी है। सुरक्षा के इंतजाम नहीं होने से जौलजीबी के 300 से अधिक परिवार डर के साए में जीने को मजबूर रहते हैं। उन्होंने शीघ्र सुरक्षा दीवार और संपर्क मार्ग निर्माण के लिए सिंचाई विभाग को निर्देशित करने की मांग की। शिष्टमंडल में धीरेंद्र सिंह, बसंती दास, ललित लबेला, ललित मोहन जोशी शामिल रहे।