फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Energy workers' organization begins strike

ऊर्जा कामगार संगठन की हड़ताल शुरू

Tue, 22 Aug 2017 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 22 Aug 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
Energy workers' organization begins strike
पिथौरागढ़ में प्रदर्शन करते ऊर्जा कामगार - फोटो : अमर उजाला

ऊर्जा कामगार संगठन ने पांच सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल शुरू कर दी है। कामगारों ने मांगों को लेकर बांह पर काला फीता बांधकर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


संगठन के खंडीय अध्यक्ष दामोदर पांडेय के नेतृत्व में एकत्र कर्मचारियों ने कहा कि उन्हें सातवां वेतनमान नहीं दिया जा रहा है। तकनीशियनों को अवर अभियंता पद पर प्रोन्नति के प्रकरण को लटकाया जा रहा है। डाटा एंट्री ऑपरेटरों को आईटी संवर्ग में शामिल नहीं किया जा रहा है। वेतन विसंगति दूर नहीं की जा रही है। कहा कि 23 अगस्त तक काला फीता बांधकर प्रदर्शन किया जाएगा। 26 अगस्त को जोन और मंडल स्तर पर गेट मीटिंग की जाएगी। मांगें पूरी नहीं हुई तो 28 अगस्त को सचिवालय कूच किया जाएगा। फिर भी मांगें पूरी नहीं होती है तो देहरादून में आंदोलन की अगली रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन


30 अगस्त को अगले चरण के आंदोलन की घोषणा कर दी जाएगी। विरोध-प्रदर्शन में प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीएस भैंसोड़ा, मंडलीय उपाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा, एससी पनेरू, आनंद सिंह बिष्ट, देवेंद्र पुनेड़ा, निर्मला बिष्ट, सुंदर सिंह पंचपाल आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed