{"_id":"6abe9c6e91d4da96a802c0c8","slug":"employees-and-teachers-take-to-the-streets-to-demand-the-restoration-of-the-old-pension-scheme-pithoragarh-news-c-230-1-pth1005-147456-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए सड़क पर उतरे कर्मचारी और शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए सड़क पर उतरे कर्मचारी और शिक्षक
Thu, 01 Oct 2026 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 01 Oct 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़/गंगोलीहाट। पुरानी पेंशन बहाली की मांग पर कर्मचारियों और शिक्षकों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने एनपीएस की प्रतियां जलाकर इसका विरोध भी किया।
पुरानी पेंशन बहाली मंच के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र लुंठी के नेतृत्व में कर्मचारियों और शिक्षकों ने नगर के घंटाघर पर प्रदर्शन करते हुए एनपीएस की प्रतियां जलाईं। लुंठी ने कहा कि पेंशन हर कर्मचारी का हक है। सरकार ने इसे बंद कर नेशनल पेंशन स्कीम का झुनझुना थमाया है जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कर्मचारियों और शिक्षकों ने कहा कि जिस दिन हम नेशनल पेंशन स्कीम को सिरे से नकारते हुए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं उसी दिन सरकार एनपीएस दिवस मना रही है जो हास्यास्पद और विरोधाभासी है।
उन्होंने कहा कि वह लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराते हुए पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे हैं। यदि पुरानी पेंशन बहाल नहीं की गई तो उग्र आंदोलन होगा। प्रदर्शन में प्रवीन रावल, प्रदीप भट्ट, पंकज पंत, अशोक ठकुराठी, जिला सचिव मोहित बिष्ट, देवेश अवस्थी, बंदना भट्ट, हेमा बिष्ट, दीपा रावत सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं गंगोलीहाट में खंड शिक्षा कार्यालय में शिक्षकों-कर्मचारियों और अधिकारियों ने काला दिवस मनाकर सरकार का पुतला जलाते हुए पुरानी पेंशन बहाली की मांग की। यहां संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष जीवन नेगी, त्रिभुवन बिष्ट, विजय खत्री, हेम पाठक , कुंदन दसोनी, नकुल महर, सचिन, भगवत जोशी, हरीश पंडा, हृदयेश कोहली आदि थे।