फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Embarrassed by drought, farmers have demonstrated

सूखे से परेशान किसानों ने प्रदर्शन किया

Sun, 26 Mar 2017 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट Updated Sun, 26 Mar 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
Embarrassed by drought, farmers have demonstrated
गौरीहाट में प्रदर्शन करते किसान - फोटो : अमर उजाला

गौरीहाट क्षेत्र में इस बार शीतकालीन बारिश की मात्रा बहुत कम होने से फसलें सूखने लगी हैं। पानी के स्रोतों का स्तर काफी नीचे चला गया है। इस समस्या से परेशान किसानों ने रविवार को गौरीहाट में प्रदर्शन किया और सरकार से मांग की कि तत्काल सूखे का जायजा लेने के लिए टीम भेजी जाए। साथ ही किसानों के कर्ज माफ किए जाएं।

विज्ञापन


गौरीहाट, माजिरकांडा, बनाड़ा, दौली, जामिरपानी गांवों में करीब 150 हेक्टेयर में बोई गई गेहूं, मसूर, चना की फसल सूख गई है। इस मौसम में होने वाली सब्जियों के लिए लोग तरस गए हैं। गधेरों और नालों में पानी का स्तर इतना कम हो गया है कि नहरें नहीं चल पा रही हैं। आने वाले समय में लोगों को गंभीर पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ जाएगा। किसान ललित चंद के नेतृत्व में एकत्रित किसानों ने कहा कि सूखे की मार झेल रहे किसानों के लिए सरकार ने अब तक कोई योजना लागू नहीं की है। जब तक सूखे की हालात का जायजा लेने टीम नहीं आएगी, तब तक सरकार के पास सही रिपोर्ट नहीं पहुंचेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसानों के कर्ज माफ किए जाएं, सरकारी सस्ते-गल्ले की दुकानों से पर्याप्त राशन दिया जाए और किसानों को सूखा राहत की राशि दी जाए। प्रदर्शन में राम सिंह सौन, नवीन भट्ट, पुष्कर भट्ट, चंदन भट्ट, वीरेंद्र सिंह धारियाल, शमशेर सिंह, खीम सिंह, गंगा सिंह आदि थे। प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा गया और तत्काल समस्या का समाधान करने की मांग की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed