Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Electricity restored in Ganai area even after 26 hours

Pithoragarh News: 26 घंटे बाद भी बहाल नहीं हो सकी गणाई क्षेत्र की बिजली

Sun, 28 Apr 2024 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 28 Apr 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Electricity restored in Ganai area even after 26 hours
गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)। जलता चीड़ का पेड़ लाइन पर गिरने से बंद हुई गणाई गंगोली क्षेत्र की बिजली आपूर्ति 26 घंटे बाद भी बहाल नहीं हो सकी। बिजली बाधित होने से जहां आम लोग परेशान हैं वहीं आइसक्रीम और दुग्ध उत्पाद खराब होने से व्यापारियों को हजारों का नुकसान उठाना पड़ा है। चार्ज नहीं होने से अधिकांश लोगों के मोबाइल फोन भी शोपीस हो गए।
विज्ञापन

शनिवार शाम को एक चीड़ का पेड़ 33 केवी की लाइन पर गिर गया था। इसके चलते पोल और तार टूट गए थे और 125 गांवों में अंधेरा छाया रहा। गर्मी के मौसम में बिजली नहीं होने से लोगों को रविवार को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ा। व्यापारियों की आइसक्रीम, दूध, दही, पनीर सहित अन्य उत्पाद खराब हो गए हैं। लगातार 26 घंटे तक बिजली गुल होने से लोगों के फोन भी बंद हो गए। सब स्टेशन इंचार्ज दीपक बिष्ट ने बताया कि लाइन सुधार का काम लगातार जारी है। संवाद
विज्ञापन

--
फाॅल्ट आने से मुख्यालय की बिजली गुल

चंपावत। जिला मुख्यालय में डाउन फिटर में फाॅल्ट आने से बिजली गुल हो गई। रविवार शाम करीब चार बजे अचानक नगर की बिजली गुल हो गई। इससे लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। 10 हजार से अधिक आबादी को कुछ घंटे बिना बिजली के रहना पड़ा। नगर निवासी आदित्य अधिकारी ने बताया कि वह कंप्यूटर पर कुछ जरूरी काम कर रहे थे लेकिन अचानक बिजली गुल होने के कारण उनका काम प्रभावित हो गया। यूपीसीएल के एसडीओ संजय भंडारी ने बताया कि डाउन फीडर में फाॅल्ट आने के कारण बिजली गुल हुई है। देर शाम को फाॅल्ट को ठीक कर आपूर्ति सुचारु कर दी गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed