फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Electricity. broken. snowfall. villages. Nachni. area.

Pithoragarh News: बर्फबारी से टूटी बिजली लाइन, नाचनी क्षेत्र के कई गांव अंधेरे में डूबे

Sat, 01 Mar 2025 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 01 Mar 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Electricity. broken. snowfall. villages. Nachni. area.
नाचनी (पिथौरागढ़)। बारिश और बर्फबारी के चलते यूपीसीएल की बिजली लाइन टूटने से कई गांवों के लोग अंधेरे में रहने को विवश हैं। इसके चलते कड़ाके की ठंड में ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अवर अभियंता मुकेश सिंह ने बताया कि बर्फबारी से मुनस्यारी जाने वाली 33 केवी लाइन कालामुनि क्षेत्र में टूट गई है। रातापानी में सड़क बंद होने से सामग्री ले जाना संभव नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

उधर तल्ला जोहार क्षेत्र के कोटा खड़ीक, गौला, होकरा आदि गांवों की 11 केवी और एलटी लाइन ध्वस्त हो गयी हैं। विभागीय टीम लाइन की मरम्मत में जुटी हुई है। बताया कि मौसम ठीक रहा तो दो दिन में बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



पेड़ की टहनी ने उड़ा दी बत्ती, अंधेर में रहे कई गांवों के लोग
लोहाघाट (चंपावत)। विगत दिनों हुई भारी बारिश के चलते ग्रामसभा गल्लागांव क्षेत्र के कई गांवों की बिजली आपूर्ति ठप है। इसके चलते ग्रामीणों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी। रात भर बिजली की गड़गड़ाहट और भारी बारिश होने से लोग सहमे रहे।
बिजली गुल होने से प्रेम नगर, छमनिया, रोडवेज, सुंई पऊ, गल्ला गांव, नौमाना, तडीगांव, डोबाभागू,सेरी कनियाना, इजड़ा, देगांव, रावल गांव, सूराकोट, देवलीमांफी, पाडासोंसेरा आदि गांवों की बड़ी आबादी को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
उनका कहना है कि बिजली गुल होने से हीटर का सहारा लेने वाले लोगों, मोटरों से कुंओं, बोरिंग से पानी लिफ्ट करने वाले लोगों और बोर्ड परीक्षा में शामिल छात्र छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

ऊर्जा निगम के अभियंता अशोक कुंवर ने बताया गल्लागांव के पास लाइन पर पेड की टहनी गिर गई थी। बताया कि टहनी को हटाकर बिजली सप्लाई सुचारू कर दी है।




सीमांत तल्ला देश में न बिजली, न संचार, लोग परेशान
मंच/चंपावत। सीमांत तल्लादेश में बीते 24 घंटे हुई भारी बारिश से बिजली और संचार सेवा बदहाल है। इससे लोग परेशान हैं। उनके मोबाइल ने चार्ज नहीं हो सके और सरकारी कामकाज भी बाधित हुआ। बिजली गुल होने से मंच के एसबीआई शाखा का भी सर्वर डाउन रहा। इससे बैंक में काम के लिए आने वाले लोग भी परेशान रहे। कई गांव की आबादी परेशान रही। एसडीओ संजय भंडारी ने बताया कि लाइन में फॉल्ट आने के कारण बिजली गुल हो गई है। जल्द ही फॉल्ट को ठीक कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed