फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Elections will challenge communication service

चुनाव के समय संचार सेवा चुनौती बनेगी

Sat, 28 Jan 2017 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 28 Jan 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
Elections will challenge communication service
संचार सेवा - फोटो : अमर उजाला

विधानसभा चुनाव के समय संचार सेवा बड़ी चुनौती खड़ी करने वाली है। धारचूला समेत कई इलाकों में एकमात्र बीएसएनएल की संचार सेवा कब जवाब दे जाए, कहा नहीं जा सकता। धारचूला में लंबी कवायद के बावजूद अब तक निजी कंपनियों की संचार सेवा शुरू नहीं हो पाई है। इसके अलावा गंगोलीहाट और मुनस्यारी के कई इलाके ऐसे हैं, जहां पर चुनाव के दौरान संवाद कायम करना कठिन हो जाएगा।

विज्ञापन


धारचूला में बीएसएनएल की मोबाइल और इंटरनेट सेवा एक सप्ताह से फिर खराब चल रही है। चुनाव के दौरान तत्काल आवश्यक संदेश भेजने, चुनाव आयोग को लेटेस्ट जानकारी देने में इस कार कठिनाई आ रही है। धारचूला में बीएसएनएल का मोबाइल टावर लगा तो है, लेकिन इसमें अक्सर खराबी आती रहती है। इसके अलावा एसटीडी और इंटरनेट सेवा में भी व्यवधान बना रहता है। संचार सेवाओं की अव्यवस्था से आम उपभोक्ता तो हमेशा परेशान रहता ही है, साथ में व्यापारी, कर्मचारी भी इस कठिनाई को झेलते रहते हैं। धारचूला नगर के बाद आगे के इलाके में किसी भी कंपनी की संचार सेवा काम नहीं करती।
विज्ञापन


पुलिस ने संचार सेवा से वंचित मतदान केंद्रों की सूची तैयार की है और उन स्थानों पर वायरलेस सेट लगाने का फैसला लिया है। यह वायरलेस सेट 13 फरवरी से काम करने लगेंगे। 15 फरवरी को मतदान संपन्न होने तक वायरलेस से ही जरूरी सूचनाएं एकत्र करने का प्रयास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


धारचूला क्षेत्र में कई वायरलेस लगेंगे
धारचूला विधानसभा क्षेत्र में कई वायरलेस लगेंगे, इसमें साईपोलू, क्वीरीजिमिया, बोना, तोमिक, जौलढुंगा, बादनीधार, नामिक, तेजम, होकरा, बांसबगड़, धामीगांव, समकोट, पंद्रपाला, तीजम, न्यू, दर, सुमदुम, बौंगलिंग, गालागाड़, तांकुल, सिर्खा, रूंग, सिर्दांग, कुरीला, सोसा, जयकोट, हिमखोला, खेत, गर्गुवा, सुवा, खेला, स्यांकुरी, बरम, बलमरा, जुम्मा, खातपोली, पनियार, बोरागांव, छाना, कालिका, किमखोला, जौलजीबी शामिल हैं।


नेपाल सीमा से सटे मतदान केंद्रों में भी वायरलेस
नेपाल सीमा से सटे डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों में भी वायरलेस सेट लगाए जाएंगे। इनमें पीपली, रणुवा, धामीगौड़ा, दोबांस, कटियानी, मनकोट, भटेड़ी, झूलाघाट, गेठीगाड़ा, बलतड़ी, कानड़ी, गौरीहाट, जामिरपानी, मायालेख और विसखोली शामिल हैं। वायरलेस सेटों को रिपीटर से जोड़ा जाएगा, ताकि सूचना के आदान-प्रदान में दिक्कत न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed