फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Weather disrupts regular and smooth flight operations

Pithoragarh News: हवाई सेवाओं की नियमित और सुचारु उड़ान में बाधा बना मौसम

Fri, 09 Oct 2026 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 09 Oct 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Weather disrupts regular and smooth flight operations
पिथौरागढ़। खराब मौसम का असर पिथौरागढ़ की हवाई सेवाओं पर लगातार पड़ रहा है जिससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को भी मौसम खराब रहने के कारण हेलिकॉप्टर सेवा का संचालन ठप रहा जबकि पिथौरागढ़-देहरादून विमान सेवा को भी अचानक रद्द करना पड़ा। इस सप्ताह मौसम की बेरुखी के चलते दिल्ली और देहरादून दोनों सेक्टरों की उड़ानें प्रभावित हुई हैं हालांकि शुक्रवार को केवल पिथौरागढ़-दिल्ली रूट पर ही विमान सेवा सुचारु रूप से संचालित हो सकी।
विज्ञापन

------
इस हफ्ते तीन दिन हेली सेवा में पड़ा खलल
मौसम के बिगड़े मिजाज से शुक्रवार को हल्द्वानी-पिथौरागढ़-मुनस्यारी और अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ के बीच हेलिकॉप्टर सेवा भी ठप रही। हालांकि एक दिन पूर्व बृहस्पतिवार को मौसम का साथ मिलने पर हेली और विमान सेवा सभी रूटों पर तय शेड्यूल के अनुसार चलीं, लेकिन इस हफ्ते की शुरुआत में भी खराब मौसम दो दिन हेलिकॉप्टर सेवा के संचालन में बाधा बना रहा।
विज्ञापन

--------
जाड़ों में विमान सेवा के शेड्यूल में हो सकता है बदलाव
जाड़ों में हवाई सेवाओं के शेड्यूल में बदलाव हो सकता है। अभी हवाई सेवाओं का विंटर शेड्यूल नहीं आया है, परंतु संभावना जताई जा रही है कि शेड्यूल आने पर खासकर विमान सेवा के संचालन में बदलाव हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
मौसम में खराबी के चलते हवाई सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। विमान सेवा के वर्तमान शेड्यूल में फिलहाल 25-28 अक्तूबर तक कोई बदलाव नहीं है। उम्मीद है कि विंटर शेड्यूल एक हफ्ते के भीतर मिलेगा। -संदीप यादव, निदेशक, नैनीसैनी एयरपोर्ट, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article