फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Election of District Planning Committee members on the 16th

Pithoragarh News: जिला योजना समिति के सदस्यों का चुनाव 16 को

Sat, 10 Oct 2026 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 10 Oct 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Election of District Planning Committee members on the 16th
पिथौरागढ़। जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष कुमार भटगाईं ने जिला योजना समिति सदस्यों के निर्वाचन का कार्यक्रम जारी किया। मतदान 16 अक्तूबर को होगा, उसी दिन मतगणना के बाद परिणाम घोषित होंगे। नामांकन प्रक्रिया 12 अक्तूबर को सुबह 11 बजे से अपराह्न चार बजे तक चलेगी। नामांकन पत्रों की जांच 13 अक्तूबर को होगी। उम्मीदवारी 14 अक्तूबर को सुबह 11 से अपराह्न तीन बजे तक वापस ली जा सकेगी। मतदान 16 अक्तूबर को सुबह आठ से अपराह्न तीन बजे तक होगा, जिसके बाद मतगणना शुरू होगी। चुनाव प्रक्रिया के लिए परियोजना निदेशक, ग्राम्य विकास अभिकरण को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। चुनाव होने तक आदर्श आचार संहिता प्रभावी रहेगी। इस दौरान जिला पंचायत और नगर निकायों के प्रतिनिधियों और उम्मीदवारों का भोज या उपहार देना-लेना प्रतिबंधित है। नई योजनाओं की घोषणा या वित्तीय स्वीकृतियां भी नहीं दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed