फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Eighth Festival will be celebrated in Sorghati from August 23

Pithoragarh News: सोरघाटी में 23 अगस्त से रहेगी आठूं महोत्सव की धूम

Sat, 19 Aug 2023 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 19 Aug 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Eighth Festival will be celebrated in Sorghati from August 23
पिथौरागढ़ ​स्थित रामलीला मैदान में महोत्सव को लेकर बैठक करते पदा​धिकारी। स्रोत: महोत्सव समिति
पिथौरागढ़। श्री रामलीला प्रबंधकारिणी समिति के सौजन्य से रामलीला मैदान में 23 से 29 अगस्त तक आठूं महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान खेल, झोड़ा, चांचरी, न्यौली, हिलजात्रा आदि होंगे। महोत्सव को आकर्षक बनाने के लिए समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह माहरा की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि 23 अगस्त को माता गौरा का विग्रह पितरौटा गांव में लीलावती वर्मा की अगुवाई में बनाया जाएगा।
विज्ञापन

बाद में झांकी के साथ उसे नगर के विभिन्न स्थानों से होकर रामलीला मैदान में विधिविधान से स्थापित किया जाएगा। झांकी में 20 से अधिक स्कूलों के बच्चे प्रतिभाग करेंगे। 24 अगस्त को सेरा-खड़कोट से ढोल-नगाड़ों के साथ महेश्वर की झांकी निकाली जाएगी। गौरा की प्रतिमा के समक्ष महेश्वर की प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी। इसके बाद विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाएगा। संचालन दिलीप वल्दिया, नवीन चंद्र भट्ट ने किया। बैठक में शिवराज अधिकारी, गोविंद सिंह बिष्ट, प्रकाश जोशी, हेमराज बिष्ट, जनार्दन उप्रेती, गिरीश पाठक, कै. दीवान सिंह वल्दिया, अशोक पाटनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बाक्स
पिथौरागढ़। सतगढ़ गांव में सातूं-आठूं पर्व की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। महोत्सव समिति के चंद्रशेखर कापड़ी और अंकित कापड़ी ने बताया कि मुखौटों की सफाई और रंगरोगन का कार्य किया जा रहा है। 23 को सातूं और अगले दिन आठूं पर्व मनाया जाएगा। इस दौरान हिरन-चीतल, शिव बरात, मां महाकाली, गल्या बल्द समेत कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। खतेड़ा, मझेड़ा तोक में भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed