फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Eight roads including road connecting China border closed

चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़क सहित आठ सड़कें बंद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Eight roads including road connecting China border closed
नाचनी नया बस्ती में मलबा हटाती जेसीबी। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जिले के विभिन्न हिस्सों मे हर रोज हो रही बारिश के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भारी बारिश से जिले में आठ से अधिक सड़कें बंद हैं। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सीमांत जिले के डीडीहाट में सर्वाधिक 34 मिमी बारिश हुई। धारचूला में 30.8 मिमी और मुनस्यारी में 16 मिमी बारिश हुई। भारी बारिश के कारण चीन सीमा को जोड़ने वाली निर्माणाधीन मुनस्यारी-मिलम सड़क, गुंजी कुटी, सोसा-सिर्खा, नाचनी-भैंसकोट, बांसबगड़-कोटा पंद्रहपाला, बंगापानी-जाराजीबली, मदकोट-दारामा, संगौड़-दशौली दानू सड़क बंद हो गई। सड़कों के बंद होने से 10 हजार से अधिक की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने शीघ्र बंद सड़कों को खोलने की मांग की है।
विज्ञापन

तीन घंटे बंद रही थल-मुनस्यारी सड़क
पिथौरागढ। भारी बारिश के कारण रातीगाड़, नया बस्ती में तीन घंटे बंद रही। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क के बंद होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। किसी तरह लोनिवि का डोजर तीन घंटे बाद सड़क खोल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
डीडीहाट- 34 मिमी
धारचूला- 30.8 मिमी
मुनस्यारी- 16 मिमी
पिथौरागढ़ की नदियों का जलस्तर
नदी जल स्तर खतरे का निशान
काली नदी - 888.55 - 890.00
सरयू नदी - 446.50 - 453
गोरी जौलजीबी - 604.50 - 606.80
गोरी मदकोट - 1212.40- 1215. 10
×××
मौसम:मलबा आने से बंद हुए तीन ग्रामीण मोटर मार्ग
चंपावत। जिले में बरसात के कारण तीन ग्रामीण मोटर मार्ग बृहस्पतिवार को भी नहीं खोले जा सके। जिला आपदा नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार बरसात के कारण मलबा आने से बापरू -छंदा, धूनाघाट- ब्रह्मतोडाड और गल्ला गांव- देवलमाफी मोटर मार्ग में यातायात अवरुद्ध हो गया है। कार्यदाई संस्थाओं की ओर से संबंधित मोटर मार्गों को खोलने का कार्य किया जा रहा है। वहीं बीते 24 घंटे में चंपावत में 11 एमएम और बनबसा में 6 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।
---
भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़क ‘जख्मी’ है
धारचूला(पिथौरागढ़)। भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़क छियालेख के पास दुर्घटनाओं को दावत दे रही है। इसके बाद भी सड़क को ठीक करने को लेकर कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। धारचूला बचाओ संघर्ष समिति ने एसडीएम के माध्यम से डीएम को पत्र भेजकर गिफ्र को सड़क ठीक करने के लिए निर्देशित करने की मांग की है।

बृहस्पतिवार को समिति के सदस्यों ने अध्यक्ष विरेंद्र सिंह नबियाल और भारत चीन व्यापार संघ उपाध्यक्ष दिनेश गुंज्याल के नेतृत्व में एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला को पत्र दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाली तवाघाट- नाभीढांग सड़क छियालेख सहित कई अन्य स्थानों में दुर्घटनाओं को दावत दे रही है। बावजूद इसके सड़क को ठीक करने को लेकर कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। इस दौरान दिनेश गुंज्याल ने कहा कि सड़क के बदहाल होने से सीमांत के गांवों के साथ-साथ सेना के जवानों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बाद भी सड़क को ठीक करने को लेकर कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। उन्होंने शीघ्र सड़क को ठीक करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed