फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Eight people from Baitadi missing in Nepal floods

Pithoragarh News: नेपाल में जल प्रलय में बैतड़ी के आठ लोग लापता

Sat, 12 Sep 2026 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 12 Sep 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Eight people from Baitadi missing in Nepal floods
झूलाघाट(पिथौरागढ़)। नेपाल के रसुआ में हुए जल प्रलय में भारतीय सीमा से लगे बैतड़ी जिले के आठ लोग अब भी लापता हैं। घटना के दो हफ्ते बीत जाने के बाद भी उनका पता नहीं चल पाया है। अब प्रशासन की ओर से लापता लोगों के परिजनों के खून के सैंपल लेकर भेजे गए हैं ताकि डीएनए परीक्षण के जरिये उनकी खोजबीन में मदद में मिल सके।
विज्ञापन

जिला प्रशासन कार्यालय बैतड़ी से मिली जानकारी के मुताबिक, जल प्रलय के बाद से लापता लोगों में जिले के ककस्याली गांव निवासी 24 वर्षीय केशव बिष्ट, धामी गांव के 30 वर्षीय पूर्ण सिंह धामी, 38 वर्षीय विरेंद्र धामी, छेपट्टा गांव की 22 वर्षीय बिनीता बोहरा, बसाड़ गांव के 29 वर्षीय हिक्मत मेहरा, रिम निवासी 40 वर्षीय पदम साउद, बिजुल निवासी 40 वर्षीय देब बहादुर चंद और 23 वर्षीय लक्ष्मण ऐर शामिल हैं।
विज्ञापन

सुर्नया गांव पालिका के भानू बहादुर बिष्ट ने बताया कि लापता लोगों के परिजन चिंतित हैं और उनकी कुशलता की उम्मीद में जी रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed