{"_id":"5c12942542c7925d6e4fd2f2","slug":"eight-nine-january-to-be-held-in-whole-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ-नौ जनवरी को पूरे जिले में होगी हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ-नौ जनवरी को पूरे जिले में होगी हड़ताल
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Thu, 13 Dec 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के जिला पंचायत सभागार में मौजूद भाकपा माले पदाधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार की मजदूर एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और स्वतंत्र फेडरेशनों के संयुक्त मंच के आवाहन पर आठ-नौ जनवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल घोषित की गई है। इस दो दिन की अखिल भारतीय आम हड़ताल की सफलता के लिए पिथौरागढ़ में संयुक्त कन्वेंशन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
जिला पंचायत हॉल में आयोजित कार्यक्रम में ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियंस (एक्टू) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजा बहुगुणा ने कहा कि मोदी सरकार की जनविरोधी, मजदूर एवं राष्ट्रविरोधी नीतियां श्रमिकों पर मुसीबत का बोझ डाल रही हैं। एक्टू नेता कैलाश पांडेय ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार मजदूर-किसान विरोधी रवैया अपना रही है। आठ और नौ जनवरी की संयुक्त राष्ट्रीय हड़ताल के माध्यम से मजदूर अपनी ताकत दिखाएंगे। एक्टू जिलाध्यक्ष हीरा भट्ट ने कहा कि यदि मोदी सरकार महिला कामगारों की अनदेखी करना जारी रखेगी तो राष्ट्रीय हड़ताल के बाद 2019 के चुनाव में भी करारा जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन
उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर यूनियन की जिलाध्यक्ष इंद्रा देउपा ने कहा कि आशा वर्कर चौबीस घंटे की ड्यूटी करने के बाद भी मासिक वेतन से वंचित हैं। आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन की अध्यक्ष दीपा पांडेय ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मिनी कार्यकर्ता सभी खुद को ठगा महसूस कर रही हैं। उन्होंने राष्ट्रीय हड़ताल में पूरी तरह से कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी दी। एनएचपीसी कांट्रैक्ट वर्कर यूनियन के महामंत्री नरेंद्र सिंह ने कहा कि श्रमिक शोषण के विरुद्ध संघर्ष और मजदूर एकता वक्त की मांग है।
विज्ञापन
भाकपा माले के जिला सचिव गोविंद कफलिया, हरीश धामी, नरेंद्र सिंह, उदय सिंह, उमा मेहरा, सीमा नगरकोटी, निर्मला पाल, जसुमति कुंवर, देवकी कुटियाल, चंद्रा बोहरा, राजेंद्र जोशी, छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष हेमंत खाती, चंचल बोरा, विनोद कुमार, रीता सिंह, माहेश्वरी पाठक, राजेश्वरी जोशी, नीरू पाठक, पिंकी कलौनी, मुन्नी देवी, कमला चंद, भागीरथी कुंवर, हेमा पांडेय, माधवी वल्दिया, आशा चंद्र, गीता देवी, रेखा तोमक्याल, मंजू लोहिया आदि ने संबोधित किया।