{"_id":"9b52a728ef13c226c4e698a2e9372ace","slug":"eight-months-have-roadside-electricity-pole-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ माह से सड़क किनारे पड़े हैं बिजली के पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ माह से सड़क किनारे पड़े हैं बिजली के पोल
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Mon, 23 Mar 2015 05:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जाराजिबली गांव तक बिजली पहुंचाने के लिए आठ माह पहले जिन पोलों को लाया गया था वह अभी भी बांसबगड़ के पास सड़क के किनारे पड़े हुए हैं। गांव के लोगों ने इस लापरवाही को लेकर गहरा आक्रोश है। बताया गया है कि ठीक उपचुनाव से पहले जाराजिबली गांव को बिजली देने के मकसद से बिजली के पोल पहुंचाए गए थे। अब तक विभाग ने न तो इन पोलों को लगाने का काम किया है और न बिजली की लाइन खींचने की कोई तैयारी है। अब लोग खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि उपचुनाव के समय लोगों को धोखे में रखने के लिए यह काम किया गया था। इधर, विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता सीएस बसनेत का कहना है कि बिजली के पोल लगाने का काम जल्दी शुरू होगा और जाराजिबली गांव को बिजली दी जाएगी। भाजपा ने लोगों के साथ किए धोखे पर कड़ी प्रतिक्रिया की है और राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। भाजपा ब्लाक प्रभारी जगत मर्तोलिया ने कहा है कि कांग्रेस के नेताओं ने जाराजिबली के लोगों के साथ सरासर धोखा किया है। आठ माह से पोल सड़क किनारे पड़े हुए हैं लेकिन इनका कोई सुधलेवा नहीं है।