फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Effigy of MLA Harish Dhami burnt in Dharchula, Munsyari

Pithoragarh News: धारचूला, मुनस्यारी में फूंका विधायक हरीश धामी का पुतला

Wed, 11 Mar 2026 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 11 Mar 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Effigy of MLA Harish Dhami burnt in Dharchula, Munsyari
मुनस्यारी। ब्लॉक प्रमुख मंजुला बुदियाल के जाति प्रमाणपत्र को लेकर की जा रही आपत्ति से आक्रोशित जनजाति समुदाय के लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक हरीश धामी का पुतला फूंक कर नारेबाजी की।
विज्ञापन

धारचूला के गांधी चौक पर जनजाति समुदाय के लोगों ने कहा कि विधायक लाख कोशिश के बाद भी अपना ब्लॉक प्रमुख नहीं बना पाए। वक्ताओं ने कहा कि जनजाति समाज ने विधायक को लगातार भारी समर्थन दिया है। बावजूद इसके वह दूसरे दल की स्थानीय मंजुला बुदियाल की जीत को पचा नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन

कहा कि विधायक अपने राजनैतिक लाभ के लिए समय-समय पर अनर्गल बयानबाजी कर एक ही जनजाति समुदाय के बीच फूट डालने का प्रयास कर रहे हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सावित्री देवी, हरीदा देवी, पूर्णिमा, दमयंती, अमीषा, रंजना, निर्मला, रूपा, अर्चना गर्ब्याल, उर्मिला कुटियाल, उर्मिला डाबरा, हीरा गुंज्याल, आशा, कनिका आदि मौजूद रहीं।
मुनस्यारी के शास्त्री चौक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक धामी का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि विधायक ब्लॉक प्रमुख नहीं बल्कि पूरी जनजाति का अपमान कर रहे हैं जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुतला जलाने वालों में रघुवीर मर्तोलिया, दीपू धपवाल, कैलाश पांगती, दिनेश धपवाल आदि मौजूद रहे।



धारचूला में कांग्रेसियों ने फूंका सरकार का पुतला
धारचूला (पिथौरागढ़)। विधानसभा में विधायक हरीश धामी को बोलने का मौका नहीं दिए जाने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार का पुतला फूंका। महिला कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री प्रेमा कुटियाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता गांधी चौक पर एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

विधायक प्रतिनिधि नृप गर्ब्याल ने कहा कि सरकार तथ्यों की अनदेखी कर जनजाति समुदाय के साथ अन्य कर रही है। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र थापा, बलवंत गुंज्याल, राजेंद्र नबियाल, हिमांशु ह्यांकि, जीतू वर्मा, सौरभ मर्तोलिया, जीवन मार्छाल, मुकेश ग्वाल, ओपी वर्मा, अभिषेक धामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed