फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Educational ministerial personnel demonstrated

Pithoragarh News: एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Dec 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Educational ministerial personnel demonstrated
पिथौरागढ़। पदोन्नति का लाभ समय से नहीं देने से भड़के एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल कर्मियों ने विभाग और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग में 50-50 मुख्य और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की पदोन्नति प्रक्रिया छह माह में भी नहीं हुई है।
विज्ञापन

मिनिस्ट्रीयल कर्मी बृहस्पतिवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में एकत्र हुए। यहां उन्होंने विभाग और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि जून 2018 में प्रधान सहायक पद पर हुई पदोन्नति विभागीय अधिकारियों की लेट-लतीफी के कारण दो जुलाई 2019 में जारी की गई। इसी तरह 30 जून 2020 को प्रधान सहायक पद पर पदोन्नत कार्मियों को छह अगस्त 2020 से पदोन्नति का वास्तविक लाभ दिया जा रहा है।
विज्ञापन

कहा कि शिक्षा विभाग के अधिकारी मई 2020 में सहायक अध्यापक से प्रवक्ता पद पर पदोन्नत हुए शिक्षकों को वर्ष 2020 से ही लाभ दे रहे हैं जबकि मिनिस्ट्रीयल कार्मियों के साथ दोहरी नीति अपनाई जा रही है। प्रदर्शन करने वालों में अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणा, सौरभ चंद, त्रिभुवन खोलिया, मनोज कुमार, पंकज खोलिया, नवीन पाठक, हर्षित धौनी, प्रेम गिरी, प्रदीप बिष्ट आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed