फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Education news in district.

Pithoragarh News: क्लस्टर विद्यालय बनाने से सुविधा नहीं, बढ़ेगी दिक्कत

Fri, 04 Jul 2025 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 04 Jul 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Education news in district.
पिथौरागढ़। क्लस्टर विद्यालय बनाने की योजना ने बड़ाबे क्षेत्र के 10 गांवों के विद्यार्थियों और अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है। योजना के तहत अटल उत्कृष्ट जीआईसी बड़ाबे का आठगांव सिलिंग जीआईसी में समायोजन होना है। इससे यहां के विद्यार्थियों को 19 किमी पैदल क्लस्टर विद्यालय में पहुंचना होगा। अभिभावकों ने सीईओ को ज्ञापन देकर समायोजन नहीं करने की मांग की है।
विज्ञापन

सरकार ने सीमांत जिले में जगह-जगह स्कूल तो खोले लेकिन शिक्षकों और जरूरी संसाधनों की कमी पूरी नहीं की। इससे छात्रसंख्या भी नहीं बढ़ी। अब ऐसे विद्यालयों का क्लस्टर विद्यालय में समायोजन करने की तैयारी शुरू हो गई है। अटल उत्कृष्ट जीआईसी बड़ाबे में क्वारबन, धारी, बेलतड़ी, शिलिंग्या, ओखल, तोली, चौबाट, ग्यालपानी, भैंसिया और भाटीगांव के विद्यार्थी पढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

अब क्लस्टर विद्यालय योजना के तहत इस विद्यालय का जीआईसी आठगांव सिलिंग में समायोजन होना है जिससे विद्यार्थियों की परेशानी बढ़ेगी। अभिभावकों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर सीईओ हरक राम कोहली को ज्ञापन दिया। चेतावनी दी कि यदि जीआईसी बड़ाबे का आठगांव सिलिंग में समायोजन किया गया तो क्षेत्र के लोग सड़कों पर उतरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में पीटीए अध्यक्ष दिनेश जोशी, एसएमसी अध्यक्ष कुलदीप जोशी, युवा संगठन अध्यक्ष मनोज जोशी, जनक जोशी, जगदीश जोशी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed