फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Earned Rs 2.65 lakh by selling products to ITBP

Pithoragarh News: आईटीबीपी को उत्पाद बेच कमाए 2.65 लाख रुपये

Mon, 08 Jun 2026 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 08 Jun 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Earned Rs 2.65 lakh by selling products to ITBP
पिथौरागढ़। महिला स्वयं सहायता समूहों ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) को मुर्गियों और बकरियों की आपूर्ति कर 2,65,902 रुपये की आमदनी की है। इस पहल से 25 महिलाएं जुड़ी हैं, जिन्होंने कुल 570 किलोग्राम मुर्गियां और 593 किलोग्राम बकरियां बेचीं।
विज्ञापन


सागर सीएलएफ जाख ने 14वीं वाहिनी आईटीबीपी जाजरदेवल को 1,59,882 रुपये की आपूर्ति की। वहीं, नई उम्मीद सीएलएफ सेविला मुनस्यारी ने आईटीबीपी की अग्रिम चौकी को 1,06,020 रुपये के उत्पाद बेचे। इस व्यवसाय से प्रत्येक महिला को 10,000 से 15,000 रुपये की आमदनी हो रही है। सीडीओ डॉ. दीपक सैनी ने कहा कि ये समूह संस्थागत बाजार से जुड़कर अच्छी आजीविका कमा रहे हैं। उन्होंने बताया कि महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर मिल रहे हैं और वे आत्मनिर्भर बन रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed